नोएडा-ग्रेटर नोएडा में CNG सिलिंडर की फर्जी हाइड्रो टेस्टिंग का खेल, ₹500-600 में बिक रहा मौत का सर्टिफिकेट
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सीएनजी सिलेंडरों की फर्जी हाइड्रो टेस्टिंग का खेल चल रहा है, जहां 500-600 रुपये में फर्जी प्रमाण ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
फर्जी हाइड्रो टेस्टिंग से सीएनजी सिलेंडर असुरक्षित, जान को खतरा।
500-600 रुपये में बिक रहे फर्जी टेस्टिंग प्रमाण पत्र।
पंपों पर बिना जांच वाले सिलेंडरों में गैस भरने पर रोक।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सीएनजी सिलेंडर की वैधता जांच के बिना ही सड़कों पर गाड़ियां दौड़ रही हैं और जिंदगियों से खिलवाड़ हो रहा है। तीन साल में एक बार होने वाली हाइड्रो टेस्टिंग को दरकिनार कर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खेल खुलेआम चल रहा है। ट
सूत्रों के अनुसार कुछ प्राइवेट फिटिंग सेंटर और एजेंट 500 से 600 रुपये में नई टेस्टिंग प्लेट और फर्जी सर्टिफिकेट लगा रहे हैं। न तो सिलेंडर का प्रेशर टेस्ट होता है, न लीकेज जांच, सिर्फ पुरानी प्लेट पर नई तारीख पंच कर दी जाती है।
नियमानुसार सीएनजी सिलेंडर की हर तीन साल में मान्यता प्राप्त एजेंसी से जांच अनिवार्य है और सिलेंडर की कुल आयु 20 साल से अधिक नहीं हो सकती। बिना जांच वाले सिलेंडर में विस्फोट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई हादसों में सिलेंडर फटने से लोगों की जान भी जा चुकी है।
बिना हाइड्रोटेस्ट के सीएनजी पंप पर है नौ एंट्री
दिल्ली के एक सीएनजी पंप पर सिलिंडर फटने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सभी सीएनजी पंप संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत बिना वैध हाइड्रोटेस्ट सर्टिफिकेट और कंप्लायंस प्लेट की जांच किए किसी भी वाहन में गैस न भरी जाए।
प्रशासन की सख्ती के बाद ग्रेटर नोएडा और नोएडा के अधिकांश सीएनजी पंप पर तीन साल से अधिक पुराने सिलिंडर वाली गाड़ियों में गैस भरने से रोक लगा दी है। पंप संचालकों ने अपने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कंप्लायंस प्लेट पर अंतिम टेस्टिंग डेट देखे बिना किसी भी गाड़ी में सीएनजी न भरी जाए।
कई गुना बढ़ जाता है हादसे का खतरा
हाइड्रो टेस्टिंग को दरकिनार कर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खेल खुलेआम चल रहा है। नियम के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत प्रत्येक सीएनजी फिटेड वाहन के सिलिंडर की हर तीन साल में हाइड्रो-टेस्टिंग कराना अनिवार्य है। टेस्टिंग पास होने के बाद ही एजेंसी द्वारा कंप्लायंस प्लेट पर लास्ट टेस्टिंग डेट अपडेट की जाती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार तीन साल तक सीएनजी भरने से सिलिंडर के अंदर जंग लगने और कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही वाल्व में लीकेज की संभावना भी रहती है। ऐसे में जब हाई प्रेशर पर गैस भरी जाती है तो सिलेंडर फटने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
