विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेतन वृद्धि को लेकर नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, पांच वाहन फूंके; चार घंटे से लगा जाम

Published: Mon, 13 Apr 2026 12:38 PM (GMT+05:30)

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन किया। सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन ...और पढ़ें

नोएडा सेक्टर-62 के पास एनएच-9 पर लगा जाम।

नोएडा सेक्टर-62 के पास एनएच-9 पर लगा जाम।

HighLights

  1. नोएडा में वेतन वृद्धि के लिए कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन।

  2. पुलिस जीप सहित पांच वाहन फूंके गए, भारी जाम।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक असंतोष पर चिंता जताई।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो जीप सहित पांच वाहन फूंके हैं, जिससे चार घंटे से जाम लगा हुआ है।

प्रदर्शन सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुआ और धीरे-धीरे कई औद्योगिक क्षेत्रों में फैल गया। इससे नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति है।

Noida News (10)

फोटो सौजन्य- सौरभ राय

बता दें कि पिछले सप्ताह मानेसर में भी इसी मुद्दे पर प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद सरकार ने वेतन वृद्धि की घोषणा की थी। हालांकि हरियाणा के अन्य जिलों में फरीदाबाद, पलवल में भी आज प्रदर्शन शुरू हो गया है।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.59.45 AM

फोटो सौजन्य- सौरभ राय

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के बीच बढ़ते असंतोष पर गंभीर चिंता जताई थी और सम्मानजनक मानदेय देने की बात कही थी। 

ये हैं कर्मचारियों की मांगें

  • न्यूनतम वेतन की गारंटी
  • समय पर पूरा वेतन भुगतान
  • समान कार्य-समान वेतन
  • ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान
  • कार्य समय का नियमन
  • शोषण पर रोक
  • ईपीएफ व ईएसआई
  • ग्रेच्युटी
  • असंगठित व गिग श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा
  • रोजगार सुरक्षा
  • छंटनी की स्थिति में विधिक मुआवजा
  • नोटिस वेतन
  • सुरक्षित कार्यस्थल
  • साप्ताहिक अवकाश
  • महिला श्रमिकों के लिए प्रविधान व शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक चरमराया, नोएडा सेक्टर-14 पर श्रमिकों के प्रदर्शन से मयूर विहार से चिल्ला तक फंसी गाड़ियां

यह भी पढ़ें- नोएडा में क्यों उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन? EPF-ESI और वेतन बढ़ोतरी से ग्रेच्युटी तक... क्या हैं मांगें

यह भी पढ़ें- वाहनों को फूंका, पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़; तस्वीरों में देखें नोएडा में कर्मचारियों का बवाल