विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-नोएडा वाले ध्यान दें! ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन में काटे 6136 चालान, जानिए किन नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:19 PM (IST)

नोएडा यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 6136 वाहन चालकों के चालान काटे। इनमें बिना हेलमेट, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नोएडा यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया।

  2. बृहस्पतिवार को 6136 वाहन चालकों के चालान काटे गए।

  3. बिना हेलमेट पर 2387 चालान, अन्य नियमों का उल्लंघन।

जागरण संवाददाता, नोएडा। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार काे बिना हेलमेट वाहनों से फर्राटा भरने वाले चालकों पर नकेल कसी। यातायात पुलिसकर्मियों ने हेलमेट न पहनने पर 2387 चालकों के चालान काटे।

दिनभर में अलग-अलग नियमों को उल्लंघन करने पर 6136 वाहन चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाकर उन के खिलाफ कार्रवाई भी की।

डीसीपी प्रभारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर-62, सेक्टर-59, सेक्टर-75, परी चौक और अन्य स्थानों पर शाम पांच बजे तक छह हजार 136 चालकों के चालान काटे गए।

किन नियमों के उल्लंघन में कटे चालान

इनमें नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 581, फाल्टी नंबर प्लेट लगाने वाले 455, ओवरस्पीड में वाहन से फर्राटा भरने पर 468 और विपरीत दिशा में बाइक या चार पहिया वाहन चलाने पर 411 चालकों के चालान काटने की कार्रवाई हुई।

डीसीपी प्रभारी के मुताबिक, लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए लगातार यातायात नियम बताकर जागरूक किया जा रहा है।

दोपहिया वाहन चालकों को आइएसआई मार्का का हेलमेट ही पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा गामा-2 गोलचक्कर मार्ग पर जनसामान्य को नकली हेलमेट पर जागरूक किया गया।