विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में दीपावली के पटाखों की तरह जले बिजली के तार, शॉर्ट सर्किट रही वजह

Published: Sat, 06 Jun 2026 06:12 PM (IST)

नोएडा के बहलोलपुर गांव में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे चिंगारियां निकलीं और पटाखों ...और पढ़ें

बहलोलपुर गांव में शनिवार को बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

बहलोलपुर गांव में शनिवार को बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

HighLights

  1. बहलोलपुर गांव में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट।

  2. चिंगारियां निकलीं, पटाखों जैसी आवाजें आईं।

  3. लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में शनिवार को बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और पटाखों जैसी आवाजें आने लगीं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने शट डाउन लेकर बिजली लाइन बंद कराकर काबू पाया। लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

गनीमत रही कि लोगों के बिजली उपकरण नहीं फूंके। घटना के दौरान न कोई व्यक्ति घायल हुआ। न ही कोई जनहानि हुई। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर बिजली विभाग और अग्निशमन टीम सक्रिय हुईं।

शॉर्ट सर्किट की वजह से तारों में आग लगी

विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से तारों में आग लगी थी। बिजली तारों की मरम्मत कर दी गई।

यह भी पढ़ें- नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नौ साल से लटका 5 और 6% भूखंड आवंटन, 10 हजार किसान अब भी आस में