विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांसों पर संकट! सेक्टर-150 में ट्रकों के डायवर्जन से बढ़ा प्रदूषण, भड़के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Published: Thu, 22 Oct 2026 03:37 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-150 में हाइट बैरियर लगने से ट्रकों का रास्ता बदल गया है, जिससे निर्माण सामग्री से लदे वाहन अब आवासीय क्षेत्रों से गुजरकर भारी प्रदूषण फैला रहे हैं।

ट्रक-डंपरों ने सेक्टर-150 में बढ़ाया प्रदूषण। जागरण

ट्रक-डंपरों ने सेक्टर-150 में बढ़ाया प्रदूषण। जागरण

HighLights

  1. हाइट बैरियर से ट्रकों का रास्ता आवासीय क्षेत्रों में बदला।

  2. निर्माण सामग्री से लदे वाहन फैला रहे भारी वायु प्रदूषण।

  3. निवासी सांस लेने में दिक्कत से जूझ रहे, प्रदर्शन की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-150 के निवासियों ने वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया है। एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी का पिछला गेट पुस्ता रोड की ओर है। यहां हाइट बैरियर लगाए जाने से ट्रक-डंपरों का पुस्ता रोड पर सीधा जाना बंद हो गया है। निर्माण सामग्री और मिट्टी से भरे वाहन अब सेक्टर के भीतर घूमकर पुस्ता रोड तक पहुंच रहे हैं।

निवासियों के अनुसार, सेक्टर की 15 सोसायटियों में नौ हजार से अधिक परिवार रहते हैं। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

निर्माण सामग्री और मिट्टी से लदे सैकड़ों ट्रक-डंपर सोसायटियों की आंतरिक सड़कों से होक सामग्री को बिना ढके गुजर रहे हैं। एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी के पिछले गेट से पुस्ता रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर प्रशासन ने कुछ समय पहले हाइट बैरियर लगा दिया था।

उद्देश्य बड़े और भारी वाहनों को पुस्ता रोड पर सीधे जाने से रोकना था, लेकिन धरातल पर इसका नतीजा उल्टा निकला। भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के बजाय उनका रूट बदल गया।

लोगों ने उठाया मुद्दा

प्रदूषण के स्तर पर नियंत्रण के साथ ट्रक व डंपरों पर कार्रवाई नहीं करने पर निवासियों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इंटरनेट मीडिया पर इस मुद्दे को विभिन्न सोसायटीवासियों ने संयुक्त रूप से उठाया है।