विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में कर्मचारियों ने काटा बवाल, पुलिस की जीप में तोड़फोड़ और कई वाहनों में लगाई आग; फोर्स तैनात

Published: Mon, 13 Apr 2026 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2026 12:49 PM (IST)

नोएडा में अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार सुबह उग्र प्रदर्शन किया। सेक्टर-60 में सड़क जाम कर नारेबाजी की ...और पढ़ें

HighLights

  1. वेतन वृद्धि की मांग पर नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन

  2. सेक्टर-60 में सड़क जाम, फेज-2 में तोड़फोड़-आगजनी

  3. हालात काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का सोमवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवाल काटा। कर्मचारी कल तक सिर्फ प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सोमवार को अचानक से कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा।

कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है। देखते ही देखते कर्मचारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को पलटकर उसमें भी तोड़फोड़ की। कर्मचारियों ने पुलिस की दो जीप समेत कुल पांच गाड़ियों में आग लगाई है। 

वहीं, नोएडा में कर्मचारियों के पत्थरबाजी और आगजनी करने से ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोग जाम से जूझते हुए ऑफिस पहुंचे। 

जानकारी के अनुसार, बवाल काट रहे कर्मचारियों ने कुल पांच गाड़ियों में आग लगाई गई है। इनमें दो पुलिस की और तीन आम जनता की है।

वहीं, प्रदर्शन के दौरान नोएडा के फेज-2 में गाड़ियों और संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। हालात को काबू में करने के लिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है।

jagran News - 2026-04-13T102228.310

कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। जागरण

कर्मियों ने सेक्टर-62 पर लगाया जाम

वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। कर्मियों ने सोमवार सुबह सेक्टर-62 पर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 10.10.54

पुलिस प्रशासन मौके पर, समझाने का प्रयास जारी

कर्मियों के धरना-प्रदर्शन की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन की ओर से कर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर नोएडा में चार जगह  प्रदर्शन

  • फेज-2 में होजरी कॉम्प्लेक्स, मदरसन फैक्ट्री का आसपास
  • सेक्टर-60 मेट्रो स्टेशन के पास
  • सेक्टर-62 गोल-चक्कर के पास
  • सेक्टर-63 की फैक्ट्री परिसर में

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक प्रथम में भी कामगारों का हंगामा

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक प्रथम स्थित फैक्टरी में भी हंगामा हुआ। बीपीएल की कंपनी के कर्मचारी कर रहे हंगामा कर रहे हैं। हंगामे के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी मानने को तैयार नहीं। जिला प्रशासन व पुलिस की टीम मनाने में जुटी हुई है। यह फैक्ट्री जगनपुर अफजलपुर के समीप स्थित है।

हर फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता, किए पुलिसकर्मी तैनात

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त फोर्स सुनिश्चित किया गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ सभी स्थानों पर उपस्थित हैं। स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के द्वारा श्रमिकों को शांति एवं संयम बनाए रखने के लिए लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

jagran News - 2026-04-13T101250.700

बता दें कि ये लोग नोएडा की कंपनी में काम करते हैं और काफी समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ट्रैफिक जाम होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 07.40.27

दरअसल, आज सप्ताह का पहला दिन है। सोमवार को अधिकतर कर्मचारी सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकलते हैं। वहीं, नोएडा सेक्टर-60 से निकलने वाले कर्मचारियों को इस समय जाम से जूझना पड़ रहा है।

उधर, हंगामे की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है-