Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • noida
LIVE BLOG

Noida Protest Highlights: नोएडा में अब तक 300 उपद्रवी गिरफ्तार, प्रदर्शन की आशंका के बीच दिनभर मुस्तैद रही पुलिस

वेतन वृद्धि की मांग के साथ सड़कों पर उतरे श्रमिकों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। हालांकि यह प्रदर्शन सोमवार जितना उग्र नहीं हो सका है क्योंकि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

By Digital Desk Tue, 14 Apr 2026 07:31 PM (IST)
हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात, एहतियातन बढ़ाई सुरक्षा। जागरण

हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात, एहतियातन बढ़ाई सुरक्षा। जागरण

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे श्रमिकों ने सोमवार को जगह-जगह जमकर उपद्रव किया। बीते शनिवार को इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में मिंडा फैक्ट्री के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से कामगार महिला के घायल होने के बाद से ही श्रमिक लामबंद हो रहे थे। सोमवार के उग्र प्रदर्शन के बाद मंगलवार को पुलिस नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चप्पे-चप्पे पर तैनात है। आज सुबह से कुछ छिटपुट घटनाओं के अलावा किसी बड़ी घटना की बात सामने नहीं आई है।

सोमवार को प्रदर्शन हुआ हिंसक

सोमवार सुबह डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर उतरे श्रमिकों ने जिले के तीन औद्योगिक क्षेत्रों में भारी उत्पात मचाया। 500 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों पर पथराव व तोड़फोड़ की और पुलिस वाहन सहित 20 से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। एनएच-9 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई मार्गों पर यातायात बाधित किया।

गाजियाबाद व दिल्ली आने-जाने वालों को भी जाम से जूझना पड़ा। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक यह घटनाक्रम चलता रहा। यानी करीब नौ घंटे तक पूरा नोएडा ‘बंधक’ बना रहा। उपद्रव के दौरान 10 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हो गए।

इस खबर में पढ़ें आज यानी 14 अप्रैल का हर अपडेट..

14 Apr 20267:29:07 PM

कल पूरे हरियाणा में होगा प्रदर्शन

मानेसर में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद हुई 55 गिरफ्तारियों के खिलाफ बुधवार को पूरे हरियाणा में प्रदर्शन होंगे। सीटू ने सभी श्रमिकों को बिना किसी शर्त के रिहा करने की मांग उठाई है।

14 Apr 20267:04:28 PM

अधिकारियों से कहा फिर न हों ऐसी घटनाएं: पंकज सिंह

blog images

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मंगलवार को कार्यालय पर शहर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें औद्योगिक समन्वय, शहर में शांति व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा सुदृढ़ करने तथा उद्योगों के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक पंकज सिंह ने औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश एवं पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर से दूरभाष पर वार्ता कर प्रशासन एवं पुलिस विभाग उद्योगों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित, उद्योगों के बेहतर संचालन के लिए उद्यमियों एवं कामगारों के बीच सामंजस्य बनाते हुए एक सुरक्षित, भयमुक्त एवं व्यापार-अनुकूल वातावरण तैयार करने को कहा।

14 Apr 20266:05:13 PM

हरियाणा में क्या है नई न्यूनतम मजदूरी दर

न्यूनतम मजदूरी दरें (1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी)

क्र.सं. कर्मचारियों की श्रेणी प्रति माह न्यूनतम दर (रुपये) प्रति दिन न्यूनतम दर (रुपये)
1 अकुशल (Unskilled) 15,220.71 585.41
2 अर्ध-कुशल (Semi-Skilled) 16,780.74 645.41
3 कुशल (Skilled) 18,500.81 711.56
4 अत्यधिक कुशल (Highly-Skilled) 19,425.85 747.14

 

14 Apr 20266:02:07 PM

हरियाणा सरकार ने लागू की न्यूनतम मजदूरी की नई दरें

हरियाणा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी (मिनिमम वेज) बढ़ाने संबंधी अधिसूचना जारी की गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी है। यह बढ़ोतरी पूरे राज्य के अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों के हित में है। नई लागू दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी, जो जिले में हजारों अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों को सीधा लाभ पहुंचाएंगी।
14 Apr 20265:43:44 PM

तय की गई नई न्यूनतम मजदूरी दर

एनसीआर में एक गलत सूचना का अभियान चलाया गया, जिसमें कहा गया कि भारत सरकार ने न्यूनतम वेतन 20,000 रुपये कर दिया है और राज्य सरकारें इसे लागू नहीं कर रही हैं। असलियत यह है कि भारत सरकार अभी भी अपने लेबर कोड और कानूनों के तहत प्रक्रिया चला रही है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही न्यूनतम वेतन तय होगा। यह अभी भी प्रक्रिया में है। 

कल हमने दोनों पक्षों के मजदूरों से बात की – व्यक्तिगत रूप से और समूह में। उन्होंने कहा कि महंगाई को देखते हुए उनके वेतन में बढ़ोतरी होनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि जो हिंसा और आगजनी हुई, वह बाहर से आए लोगों द्वारा की गई थी, स्थानीय मजदूरों ने नहीं की।  हमने कल रात ही वेतन वृद्धि का फैसला लिया है।

अनस्किल्ड (अकुशल) के लिए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में 13,690 रुपये, अन्य नगर निकाय क्षेत्रों में 13,006 रुपये। सेमी-स्किल्ड के लिए 15,069 रुपये (गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद) और 14,306 रुपये (अन्य क्षेत्र)। स्किल्ड के लिए 16,868 रुपये (गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद) और 15,224 रुपये (अन्य क्षेत्र)।  हमने मजदूरों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।  

14 Apr 20265:36:20 PM

यूपी के औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार क्या बोले?

दीपक कुमार, औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने नोएडा में हुए प्रदर्शन को लेकर कहा, आप जानते हैं कि एनसीआर में लेबर का मुद्दा है। आप सीएम साहब की प्रतिबद्धता से भी अवगत हैं कि राज्य को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाना है। वे रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बेहतरीन नीतियां लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस घटना के बाद सीएम ने एक कमेटी गठित की, जिसमें मैं, अलोक कुमार (एसीएस इंडस्ट्री, सुंदरम जी प्रिंसिपल सेक्रेटरी लेबर) और मार्कण्डेय शाही (लेबर कमिश्नर) शामिल हैं। कल हमने तीनों सीईओ के साथ मीटिंग की। सीएम के दिए गए निर्देश के अनुसार हम रोजगार बढ़ाने और माहौल सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। 

14 Apr 20265:16:36 PM

यूपी के डीजीपी क्या बोले?

उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, 'नोएडा में पूरी स्थिति सामान्य है। यहां सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और नोएडा में हमारे अधिकारियों के साथ संवाद भी कर रहे हैं। सभी जगह स्थिति सामान्य है। मुख्यमंत्री ने कल एक कमेटी का गठन किया था और उस कमेटी ने तुरंत वहां जाकर सभी हितधारकों के साथ विस्तृत वार्ता की है। मामले में कुछ ऐसे लोग और समूह सामने आए हैं जिन्होंने इस प्रकरण में भड़काने का काम किया है। हमारे पास उनके इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं और उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है

14 Apr 20265:03:06 PM

समाधान के बजाय सरकार ढूंढ रही पाकिस्तानी कनेक्शन

सुप्रिया ने आगे कहा, समस्याओं का समाधान करने के बजाय, यह समझाने के बजाय कि पिछले 12 वर्षों में ऐसी दयनीय स्थिति कैसे उत्पन्न हुई, या अर्थव्यवस्था इस हद तक कैसे ध्वस्त हो गई कि निजी क्षेत्र वेतन देने में असमर्थ है, सरकार अंतरराष्ट्रीय साजिश और इस मामले में पाकिस्तान की भूमिका की तलाश में व्यस्त है।

14 Apr 20265:00:45 PM

लेबर कोड पर सुप्रिया श्रीनेत ने उठाया सवाल

सुप्रिया ने आगे कहा, सरकार ने लेबर कोड लागू किया और नतीजा यह है कि आज इन लोगों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं। यह सिर्फ नोएडा की बात नहीं है। आप याद करें, लखनऊ के सीएम हेल्पलाइन पर महिलाएं सड़क पर काम करने चली गई थीं और उन्हें घर चलाने के लिए सिर्फ 7,000 रुपये दिए जा रहे हैं। पहले फरीदाबाद के मजदूर गुड़गांव की सड़कों पर आए थे।

यह पैटर्न हर जगह दिख रहा है।पिछले 10-12 साल में लोगों को सरकारी अधिकारियों द्वारा पीटा गया है। दिल्ली शहर में 10,000 रुपये पर कोई क्या खाएगा, क्या बचा पाएगा? हम इसे कैसे झेलेंगे? सबसे बड़ी आलोचना और क्रूरता यह है कि ये वेतन पिछले 10-12 साल से वही हैं। वे कहते हैं 29 रुपये बढ़ रहे हैं, तो किसी की सैलरी भी 30 रुपये बढ़ रही है। 

10 साल पहले आज 20,000 रुपये था, अब दस साल बाद कमरों का किराया बढ़ गया, बच्चों की स्कूल फीस बढ़ गई, दवाओं की कीमतें बढ़ गईं, खाने की लागत और राशन दरें बढ़ गई हैं। लोग अपना पैसा कैसे खर्च करें?
14 Apr 20264:55:17 PM

सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार को घेरा

मजदूरों के प्रदर्शन पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, यह कितनी बड़ी विडंबना है कि भारत, जिसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 'विश्वगुरु' कहा जाता है, लेकिन किसका विकास पिछले 10-12 वर्षों में हुआ है।  नोएडा से आ रहे वीडियो असहायता और मजबूरी के हैं। लोग कह रहे हैं कि वे 10,000 रुपये के वेतन पर काम कर रहे हैं। रोज 12-13 घंटे काम कर रहे हैं। 

14 Apr 20264:19:46 PM

पड़ोसी मुल्क के हाथ होने का गहराया शक

नोएडा में हुए बवाल में कमिश्नरेट पुलिस पड़ोसी देशों से बैठे हुक्मरान द्वारा साजिश रचने की बात मान रही है। पुलिस को शक है कि गौतमबुध नगर में माहौल खराब करने के लिए दूसरे राज्यों के संगठित गिरोह ने विभिन्न लोगों को फंडिंग भी की है।

14 Apr 20263:58:26 PM

एनएसए के तहत चलेगा मुकदमा

पुलिस ने दोपहर तक 300 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं हंगामा व प्रदर्शन करने पर 100 से ज्यादा आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। पुलिस कमिश्नर ने आरोपितों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा संहिता (एनएसए) में कार्रवाई की बात कही है।

14 Apr 20263:15:01 PM

नोएडा पुलिस ने 350 से ज्यादा किए गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने 350 से ज्यादा लोगों को सोशल मीडिया के मिसयूज के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर सोशल मीडिया पर अफवाहें और गलत जानकारी फैसला का आरोप है। एसीपी राजीव नारायन ने बताया कि व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई लोग गलत जानकारियां फैलाने का काम कर रहे थे, ऐसे 350 से ज्यादा लोगों को हमने गिरफ्तार किया है।

14 Apr 20261:41:34 PM

पुलिस कमिश्नर ने लिया सेक्टर-2 का जायजा

blog images

नोएडा फेज 2 में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जायजा लिया। इस बीच पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सोमवार को नोएडा में हुई हिंसा के संदर्भ में कुल सात मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही, 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इन्हें उकसाने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। उन्हें भी आने वाले समय में गिरफ्तार किया जाएगा।

14 Apr 20261:20:35 PM

कमिश्नरेट पुलिस को सोशल मीडिया पर मिला स्क्रीन शॉट और ऑडियो मिला

blog images

वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों पर श्रमिकों के प्रदर्शन के बीच कमिश्नरेट पुलिस को उपद्रवियों का अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस को सोशल मीडिया पर एक अराजक तत्व की ऑडियो मिली है, जिसमें वह उपद्रवियों से अपील कर रहा है कि कल पुलिस पर हमला करना है, हमारे बहुत सारे भाई-बहन घायल हुए हैं। सभी को अपने साथ लाठी-डंडे और मिर्ची पाउडर लेकर चलना है।

14 Apr 20261:17:13 PM

सेक्टर-37 में जमा हुए कर्मचारी

blog images

सेक्टर 37 में एक फैक्ट्री के बाहर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी जमा हो गए हैं। इन कर्मचारियों ने कल भी धरना प्रदर्शन किया था। उप श्रम आयुक्त अजय पाल ने फैक्ट्री प्रबंधन और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच वेतन बढ़ाने को लेकर सहमति बना दी थी। कर्मचारियों को कहना है कि उनकी सैलरी तुरंत बढ़ाई जाए। पुलिस ने कुछ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर काम पर लौट गए हैं।

14 Apr 20261:15:00 PM

हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात, एहतियातन बढ़ाई सुरक्षा

नोएडा में कल हुए उपद्रव और आज के हालात को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस अलर्ट पर है। एनएच नौ पर गाजियाबाद की तरफ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस उपद्रवियों को गाजियाबाद की तरफ आने से रोकने के लिए खड़ी है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।

14 Apr 20261:14:19 PM

इन इलाकों में भी हुआ प्रदर्शन

इसके अलावा, इकोटेक-11 सैमकान और सूरजपुर साइट-पांच स्थित एशियन पेंट्स के बाहर भी कामगारों ने आंशिक रूप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्य रूप से वेतन वृद्धि और महंगाई को लेकर अपनी मांग रख रहे थे। सुरक्षा बलों की सख्त निगरानी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करा दिया गया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी तैनाती की। क्षेत्र में यातायात सामान्य रखने के प्रयास किए गए। प्रशासन ने कामगारों से बातचीत कर मुद्दों का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे वेतन संबंधी आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

14 Apr 20261:13:36 PM

सख्ती के बीच ग्रेनो के अलग-अलग सेक्टरों में आंशिक प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा इकोटेक-3 स्थित ईडीसीएम टेक्नोलॉजी के बाहर पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद रही। नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कामगारों ने शिफ्ट खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तैनात हो गई और स्थिति को नियंत्रित किया।

14 Apr 20261:07:17 PM

नोएडा सेक्टर-70 में पुलिसबल तैनात

blog images

नोएडा सेक्टर-70 में पथराव के बाद मौके पर पुलिस फोर्स तैनात। सड़क पर पड़े पत्थर और ईंट।

14 Apr 20261:03:11 PM

नोएडा में पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

blog images

नोएडा के गढ़ी चौखंडी के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ते दिखे पुलिसकर्मी।

14 Apr 202612:41:06 PM

सेक्टर-121 में हुई पत्थरबाजी

blog images

नोएडा सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी के बाहर पत्थर फेंकने के बाद आरोपितों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

14 Apr 202612:38:30 PM

नोएडा फेज-2 में पुलिस तैनात

blog images

नोएडा फेज-दो स्थित मदरसन कंपनी के बाहर आज सुबह से ही पुलिस बल तैनात है।

14 Apr 202612:36:51 PM

जहां कल हुआ प्रदर्शन, आज छुट्टी का नोटिस चस्पा

blog images

सेक्टर 63 स्थित डी ब्लॉक में औद्योगिक इकाई पर कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद आज मंगलवार को प्रबंधन ने मुख्य गेट पर दो दिन छुट्टी का नोटिस चस्पा कर दिया है। आज कर्मचारी कंपनी में पहुंचे तो उन्हें छुट्टी का पता चला। फिलहाल कंपनी के बाहर पुलिस बल तैनात है।

14 Apr 202612:31:57 PM

सुबह से ही पुलिस बल तैनात

नोएडा, ग्रेटर नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में आज सुबह से ही पुलिस बल तैनात। बड़ी संख्या में पुलिस कर रही है गश्त, ज्यादातर इंडस्ट्री बंद हैं और श्रमिक भी काम परह नहीं आए हैं। हर जगह पुलिस तैनात।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us