नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस कमिश्नर के एक्शन से हड़कंप, 5 चौकी प्रभारी सस्पेंड; ACP और SHO की होगी जांच
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस कार्यप्रणाली पर सख्त कार्रवाई की है। शिकायतों के निस्तारण ...और पढ़ें

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर लिया गया एक्शन। फोटो: सांकेतिक
HighLights
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने की सख्त कार्रवाई।
शिकायतों में लापरवाही पर 5 चौकी प्रभारी निलंबित।
चोरी-झपटमारी रोकने में विफलता पर भी जांच।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पांच चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा कई एसीपी, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। चोरी और झपटमारी रोकने में विफल रहने के मामलों में भी पुलिसकर्मियों पर जांच होगी।
लापरवाही पर 5 चौकी प्रभारी सस्पेंड
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर 5 चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें शामिल हैं:
अजित सिंह - चौकी प्रभारी मोरना, थाना सेक्टर-24
अक्षय प्रताप - चौकी प्रभारी सेक्टर-12/22, थाना सेक्टर-24
बिरजलाल - चौकी प्रभारी आरआर साइट, थाना जेवर
कपिल पांडे - चौकी प्रभारी कस्बा सूरजपुर, थाना सूरजपुर
अनिल कुमार - चौकी प्रभारी कचहरी सूरजपुर, थाना सूरजपुर
एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के मामले में कई अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इनमें एसीपी-2 नोएडा, एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा और एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।
इसके अलावा थाना सेक्टर-113, थाना बीटा-2 और थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षकों के खिलाफ भी जांच होगी। इन चौकियों और हल्का क्षेत्रों के प्रभारियों के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं:
ओखला चौकी, थाना सेक्टर-126
सेक्टर-98 चौकी, थाना सेक्टर-39
सरस्वती इंक्लेव चौकी, थाना इकोटेक-3
कचहरी चौकी, थाना फेस-2
कलौंदा चौकी, थाना जारचा
सिरसा चौकी, थाना कासना
शाहबेरी/चिपियाना चौकी, थाना बिसरख
हल्का-1, थाना दनकौर
हल्का-3, थाना इकोटेक-1
चोरी और झपटमारी न रोक पाने की होगी जांच
चोरी और झपटमारी की घटनाओं को रोकने में विफल रहने के मामलों में भी पुलिस आयुक्त ने प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके दायरे में कई चौकी और हल्का क्षेत्र शामिल हैं।
इनमें सदरपुर चौकी (थाना सेक्टर-39), एनआईबी चौकी (थाना सेक्टर-58), झुंडपुरा/गोलचक्कर चौकी (थाना फेस-1), ममूरा/गढ़ी चौखंडी चौकी (थाना फेस-3) और एच ब्लॉक/बहलोलपुर चौकी (थाना सेक्टर-63) शामिल हैं।
इसके अलावा गौर सिटी-1/2, निराला और चेरी काउंटी चौकी क्षेत्र (थाना बिसरख), एच्छर/अल्फा चौकी (थाना बीटा-2), कस्बा दादरी/रेलवे रोड/अजायबपुर चौकी क्षेत्र (थाना दादरी) और हल्का प्रभारी-2/3 (थाना नॉलेज पार्क) के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं।
इस कार्रवाई के जरिए शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और चोरी-झपटमारी की रोकथाम में विफलता के मामलों में संबंधित पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा PNB में बड़ा घोटाला! 30 खातों से गायब हुए 35 करोड़, बैंक मैनेजर समेत 5 सस्पेंड
