विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूखे पेट कब तक करें इंतजार? नोएडा में गैस के लिए लंबी कतारें; भड़के लोगों ने घेरी एजेंसी, पुलिस ने कराया शांत

Published: Mon, 16 Mar 2026 08:18 PM (IST)

नोएडा में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस के लिए घंटों कतारों में खड़े होने से उनका ...और पढ़ें

नोएडा सेक्टर 4 में घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए कतार में खड़े लोग। जागरण

नोएडा सेक्टर 4 में घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए कतार में खड़े लोग। जागरण


HighLights

  1. सिलिंडर किल्लत से नोएडा में उपभोक्ता घंटों कतार में।

  2. एजेंसी कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

  3. पुलिस ने हस्तक्षेप कर नाराज उपभोक्ताओं को शांत कराया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं में मारा-मारी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि सिलिंडर की टेंशन में घंटो कतार में खड़े उपभोक्ताओं के पसीने छूट रहे हैं तो कहीं वक्त की सुई के साथ लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।

 उपभोक्ता और एजेंसी कर्मचारी के बीच नोक-झोक

सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी एवं प्वाइंटों पर उपभोक्ताओं की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें कुछ स्थानों पर उपभोक्ता और एजेंसी कर्मचारी के बीच तू-तू-मैं-मैं जैसे तीखी नोक-झोक भी हुई।

सेक्टर-चार में रहने वाले प्रदीप ने बताया कि रोजाना एजेंसी की गाड़ी में गैस से भरे सिलिंडर आते हैं। इसके बाद कर्मचारी उपभोक्ताओं को बुकिंग पर्ची देखकर सिलिंडर देते थे, लेकिन सोमवार को गाड़ी आने में देर हो गई। सेक्टर-23 के बी-ब्लाक में भी पार्क के बाहर भी एजेंसी का सिलिंडर लेने के लिए लोग कतार में खड़े थे।

कर्मचारियों ने सिलिंडर देना किया शुरू

सर्फाबाद के दीपक ने बताया कि एजेंसी से गाड़ी भेजकर घर पर घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन पिछले दिनों से आनलाइन बुकिंग में दिक्कत आ रही थी। एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए जा रहे थे तो उन्हें केवल आश्वासन दे रहे थे। स्थानीय निवासी ज्यादा संख्या में सुबह आठ बजे से पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ देखकर कर्मचारियों ने सिलिंडर देना शुरू किया।

हारून ने बताया कि रेस्त्रां से आर्डर करने पर भी खाना तीन-चार घंटे देरी से आ रहा है जबकि कई रेस्टोरेंट ने तो आर्डर देने पर कुछ स्पष्ट नहीं किया। इसी तरह सेक्टर-31 निठारी में देखने को मिला। सुबह 11 बजे करीब ज्यादा संख्या में लोग सिलिंडर का इंतजार करते मिले। सेक्टर-20 में गैस एजेंसी बंद होने की वीडिया इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई।

लोगों की कतार लगी थी, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा था। गुस्साए उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर कार्रवाई की मांग की। कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों ने जाकर नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें: नोएडा में 68 वर्षीय बुजुर्ग के माथे से 10 साल बाद मिटा दुष्कर्म का कलंक, अदालत ने किया बरी