अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के नाम से जाना जाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट ने नोएडा जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने का अहम फैसला लिया है। ...और पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट का नाम बदला।
HighLights
यूपी कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट के नामकरण पर फैसला लिया।
नोएडा जेवर एयरपोर्ट अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहलाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि की।
अजय जयसवाल, नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया है। नोएडा जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Narendra Modi International Airport) होगा। इसकी जानकारी खुद सीएम योगी ने दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर दिया है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है-
