विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में होटल में लगी आग, धमाके के साथ फटे सिलिंडर; इलाके में छाया धुएं का गुबार

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:14 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड पॉइंट होटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे आसपास धुएं का ...और पढ़ें

HighLights

  1. नोएडा के कृष्णा फूड पॉइंट होटल में लगी आग।

  2. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया गया।

  3. आग से सिलिंडर फटे, दमकल टीम काबू पाने में जुटी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड पोइंट (होटल) में शनिवार दोपहर आग गई। आग लगने से आसपास धुएं का गुबार छा गया।

बताया कि आसपास की खाने-पीने की अन्य दुकान तक भी आग पहुंच गई। इतना ही नहीं सिलिंडर फटने की आवाज भी सुनाई दी। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।

वहीं, जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मौके पर जमा हुई भीड़

आग लगने की जानकारी होने पर होटल व दुकान स्टाफ एकत्रित हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों को दूर करने के लिए स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत रायपुर में पांच दुकानों (चाय/नाश्ते की दुकान) में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। अग्निशमन की चार गाड़ियों से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं है।

यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, करीब 50 दुकानें जलकर खाक