विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बनकर आए चोर बच्चों को बातों में उलझाकर उठा ले गए दो सिलिंडर, दो दिन में दूसरी वारदात

Published: Fri, 10 Apr 2026 08:42 AM (GMT+05:30)

नोएडा के होशियारपुर गांव में चोरों ने गैस एजेंसी कर्मी बनकर एक बच्चे को झांसा दिया और घर से दो ...और पढ़ें

सिलिंडर चोरी होने की यह चौंकाने वाली घटना सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव में हुई। एआई इमेज

सिलिंडर चोरी होने की यह चौंकाने वाली घटना सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव में हुई। एआई इमेज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। चोरों ने गैस एजेंसी कर्मी बनकर बच्चे को झांसा देकर सिलिंडर चोरी कर लिया। यह चौंकाने वाली घटना सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव में हुई। हाल के दिनों में सिलिंडर की सप्लाई में आई दिक्कत के बीच चोरों ने इस तरह से चोरी करने का नया पैंतरा आजमाना शुरू कर दिया है। 

दंपत गए हुए थे काम पर

बबिता मंडल अपने पति के साथ एक फैक्ट्री में काम करती हैं। दोनों सुबह घर से निकल जाते हैं और उनका छोटा बेटा घर पर अकेला रहता है। बुधवार दोपहर करीब दो अजनबी युवक उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया और बच्चे से उसके पिता का मोबाइल नंबर मांगा।

बच्चों को बातों उलझाया

फिर उन्होंने बात करने का नाटक करते हुए कहा कि सिलिंडर की डेट एक्सपायर हो गई है, इसलिए इसे बदलना जरूरी है। बातों में बच्चे को उलझाकर दोनों बदमाशों ने रसोई से एक भरा हुआ और एक खाली गैस सिलिंडर उठा लिया और फरार हो गए।

शाम को घर पहुंचने पर पता चला

शाम को जब बबिता और उनके पति घर लौटे तो सिलिंडर गायब मिले। पूछताछ करने पर बेटे ने पूरी घटना बताई। पीड़ित दंपति ने तुरंत सेक्टर 49 थाना पहुंचकर बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई।

ऐसी घटनाएं बढ़ रहीं

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ऐसी घटनाएं हाल के दिनों में नोएडा में बढ़ रही हैं, जिसमें बदमाश गैस एजेंसी कर्मी का भेष बनाकर घरों में घुसते हैं।

बीते 8 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा के बीटा दो क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी कर्मी बनकर एक घर से दो सिलेंडर चुरा लिए। बदमाशों ने बच्चों को उनके पिता की आवाज में बात कराकर झांसा दिया। 

दोपहर के समय चोर कर रहे वारदात

विशेषकर दिन के समय जब घर में बच्चे या बुजुर्ग अकेले होते हैं, तब यह वारदातें ज्यादा होती हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी अजनबी को घर में बिना पहचान के न घुसने दें। गैस एजेंसी से संबंधित किसी भी शिकायत पर पहले एजेंसी से कन्फर्म करें, फिर ही कोई कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें- नोएडा में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आपबीती सुन उड़े मां के होश; पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोचा

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बोर्ड करेगा निरीक्षण, अप्रैल से टिकट बिक्री शुरू होने की संभावना

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा पंचशील हायनिश टावर-12 के निवासियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने 90 दिनों में रजिस्ट्री करने के दिए निर्देश