नोएडा के सेक्टर-63 में गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, काबू पाने में जुटी दमकल की टीम
नोएडा के सेक्टर-63 स्थित जय साई फैशन गारमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से ...और पढ़ें
-1789705972344_m.webp)
नोएडा में गारमेंट फेक्ट्री में लगी आग। जागरण
HighLights
नोएडा की गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग
शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ बड़ा हादसा
लाखों रुपये के माल का भारी नुकसान
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 एफ ब्लाक स्थित जय साई फैशन नाम की गारमेंट फेक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। तीसरे तल से धुआं उठता देख गार्ड ने प्रबंधन और अग्निशमन कंट्रोल रूम को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, रूई, कपड़ा, धागा आदि होने से आग भड़कती चली गई। अग्निशमन टीम गाड़ियों संग मौके पर पहुंची। टीम ने पानी की वर्षा कर आग को फैलने से रोका। घंटेभर में आग को पूरी तरह से बुझा दिया। कोई जनहानि नहीं हुए और न ही कोई फंसा है।
कंपनी प्रबंधन आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है। आग से लाखों रुपये कीमत के कच्चे और निर्मित माल का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
