विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर छात्रों में मारपीट, एक छात्र घायल

Published: Thu, 15 Jan 2026 10:29 PM (IST)

नोएडा हॉट में एक कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर छात्रों के दो गुटों ...और पढ़ें

पुलिस मामले की जांच में जुटी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी।

HighLights

  1. डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ

  2. छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई

  3. एक बीसीए छात्र सिर में चोट लगने से घायल

कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में डीजे पर मनपसंद गाना बजवाने को लेकर मारपीट में एक छात्र घायल
सेक्टर 24 थाना क्षेत्र स्थित नोएडा हॉट का मामला

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 24 थाना क्षेत्र स्थित नोएडा हॉट में बृहस्पतिवार शाम को आयोजित एक कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में डीजे पर मनपसंद गाना बजवाने को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में लड़ पड़े। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। इसी दौरान बीसीए का एक छात्र सिर में कड़ा लगने से लहूलुहान हो गया। छात्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। झगडे के चलते पार्टी बीच मे रोकनी पड़ी।

नोएडा सेक्टर 62 स्थित एक कॉलेज प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार को नोएडा हॉट में फ्रेशर पार्टी का आयोजित की। दोपहर करीब तीन बजे पार्टी शुरू हुई। कुछ छात्र-छात्राएं खाना पीना कर रहे तो कुछ डीजे पर नाच गा रहे थे।

बताया जा रहा है कि इसी बीच बीकॉम के छात्र और बीसीए के छात्र के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। हाथापाई के दौरान बीकॉम के छात्र का कड़ा बीसीए के छात्र के सिर में लग गया। उसके सिर से खून निकलने लगा। यह देख कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान कई छात्र मारपीट की वीडियो भी बनाने लगे। कॉलेज प्रबंधन ने सभी छात्रों को अपने-अपने घर भेजते हुए कार्यक्रम समाप्त कर दिया। घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। वहीं, छात्रों के बीच चर्चा है कि कि दोनों छात्रों के दोस्तों के बीच भी मारपीट हुई।

दोनों पक्षों को शांत करने के लिए पहुंचे शिक्षकों को भी छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि छात्रों के बीच हुई मारपीट का मामला संज्ञान में है। इस दौरान घायल छात्र का उपचार करा दिया गया। मामले में लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।