विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में 19 से 22 फरवरी तक फ्लावर शो, फूलों से बनेगा 40 फीट का केदारनाथ मंदिर और करेले से हाथी

Published: Fri, 06 Feb 2026 06:50 PM (IST)

नोएडा प्राधिकरण 19 से 22 फरवरी तक सेक्टर-33ए के शिवालिक पार्क में बसंत उत्सव फ्लावर शो 2026 का आयोजन कर ...और पढ़ें

केदारनाथ मंदिर के होंगे दर्शन, 90 स्टाल, आईटीबीपी बैंड और 20 से ज्यादा स्कल्पचर होंगे आकर्षण का केंद्र।

केदारनाथ मंदिर के होंगे दर्शन, 90 स्टाल, आईटीबीपी बैंड और 20 से ज्यादा स्कल्पचर होंगे आकर्षण का केंद्र।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-33 ए निकट शिवालिक पार्क में नोएडा प्राधिकरण की ओर से बसंत उत्सव के रूप में चार दिवसीय (19 से 22 फरवरी तक) फ्लावर शो 2026 का आयोजन करने जा रहा है। 19 फरवरी को सांसद गौतमबुद्धनगर डाॅ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह फ्लावर शो का उद्घाटन करेंगे।

आईटीबीपी बैंड टीम की प्रस्तुतीकरण इस मौके पर मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। उद्यान प्रेमियों के 90 से अधिक स्टाॅल लगेंगे, लोगों का स्वागत करेंगे,38 नर्सरी भी इसमें शामिल रहेंगी। कुछ कलिम्पोंग और भीमताल से आ रहे है। इस दौरान बीज, खाद, नर्सरी उत्पाद, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान, कीटनाशक गमले आदि यहां मिलेंगे।

इसके अलावा उत्तर रेलवे, नई दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन, दक्षिणी दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन, भारतीय थल सेना, कोटा हाउस, भारत पेट्रोलियम, एलजी, एडोब सिस्टम, एनआईआईटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी हिस्सा लेंगे। यह बात शुक्रवार को प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने कही।

उन्होंने बताया कि प्लावर शो में विभिन्न प्रजातियों के फूलों द्वारा तैयार म्यूरल्स और स्कल्पचर बनाए जाएंगे। आकर्षण का केंद्र केदारनाथ मंदिर होगा। इसे फूलों से बनाया जाएगा। यह 30 फीट लंबा एवं 40 फीट ऊंचा होगा। शो का मुख्य द्वार भी केदारनाथ थीम पर है। ये 22 फीट लंबा और करीब 25 फीट ऊंचा होगा।

इसके अलावा फूलों से त्रिशुल, डमरू एवं नंदी को केदार मंदिर के सामने स्थापित किया जाएगा। जिसकी 08 फीट लंबाई और 03 फीट ऊंचाई का होगी। करेले से 6 फीट के हाथी को बनाया जाएगा। मुख्य पाथवे बास्केट सुंदरीकरण किया जाएगा। यह 07 फीट में बनेगा। बास्केट फाॅर पोट्स फ्लावर भी 7 फीट में बनेगा।

प्रवेश पाथवे द्वार एवं प्रवेश गार्डन द्वार 10 फीट लंबाई और 12 फीट ऊंचाई में बनेगा। टाप बास्केट फ्लो 08 फीट लंबाई का निर्माण होगा। इसके अलावा ढोलक शेप (बास्केट सटेप), फ्लोरल रेप्लिका ऑफ मटका फ्लो, फ्लोरल रेप्लिका ऑफ बुद्धा लोटस और आकृतियां बनाई जाएंगी। इस मौके पर उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह, उप निदेशक अंकित तोमर, राजेंद्र सिंह, महाप्रबंधक एके अरोड़ा, उपमहाप्रबंधक विजय कुमार रावल समेत अन्य मौजूद रहे।

मुख्य आकर्र्षण का केंद्र होंगे यह कार्यक्रम

  • 20 फरवरी सवत्र बैंड अपनी प्रस्तुति देगा।
  • 21 फरवरी को विभिन्न संस्थाओं को उनके द्वारा तैयार किए गए गाडर्न जज की ओर से आंकलन किया जाएगा। उनको पुरस्कृत किया जाएगा।
  • 22 फरवरी को स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बच्चों का उत्साहवर्धन हो सके, उनको पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
  • 22 फरवरी को ही समापन समारोह में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें 'श्रंगार रस' के विभिन्न कवि जैसे डॉ. विष्णु सक्सेना, कल्पना शुक्ला, 'वीर रस' डाॅ. अर्जुन शिशौदिया, 'हास्य-व्यंग्य रस' अनिल अगवंशी, शंभू शिखर, विनोद पाण्डेय अपनी प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें- नोएडा हादसे के बाद निर्देश थे, तो एक और मौत कैसे हुई? DJB सीईओ के आदेश हवा में उड़े; स्वजन ने भी उठाए सवाल