नया नोएडा के विकास को मिलेगी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करने पर जोर
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि नया नोएडा में भूमि अधिग्रहण को तेज कर ...और पढ़ें

प्राधिकरण क्षेत्र के स्कूलों में सुधार कार्य होंगे।
जागरण संवााददाता, नोएडा। आजादी के बाद विकसित भारत के पथ पर हम अग्रसर हैं। कुछ कमियां हैं उसको दूर करेंगे। नया नोएडा की भूमि अधिग्रहण को तेज कर विकास को आगे बढाएंगे। शनिवार को सेक्टर-96 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने अपने संबोधन में यह बात कहीं कहा। 80 वें स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक भवन में सीईओ ने ध्वजारोहण किया।
सीईओ ने कहा कि विकसित भारत का उद्देश्य हर क्षेत्र और वर्ग का विकास है। वर्ग की बात करें तो एक दूसरे का सम्मान है। सम्मान के लिए जरूरी है हम अपना व्यवहार दूसरों के प्रति अच्छा रखें। इसकी शुरूआत सबसे पहले खुद से करें। जिस संस्था में हम कार्य करते हैं उसके निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। एक संस्था में सीईओ और पत्रवाहक एक समान जरूरी हैं।
सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण ने बीते आठ महीनों में बेहतर कार्य किया है। 350 किसानों के लिए नियोजन विभाग ने पांच प्रतिशत के विकसित भूखंड लगाए हैं। किसानों के लंबित मुद्दों को भी दूर करने के लिए तेजी से प्रयास कर रहे हैं। विकास की दिशा में नया नोएडा का कार्य और तेजी से आगे बढाया जाएगा। सीईओ ने प्राधिकरण क्षेत्र में स्कूलों में बेहतर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जरूरी कार्य और सुधार की मांगों के लिए कार्य किया जाएगा।
सीएसआर की मदद और प्राधिकरण अपने बजट से स्कूलों में सुधार कार्य करेगा। बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास है। इस मौके पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्पराज सिंह, वंदना त्रिपाठी, ओएसडी क्रांति शेख्रर सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, हर्षिता राजपूत, महिमा तिवारी, महाप्रबंधक आरपी सिंह, एसपी सिंह, एके अरोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।
