विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भंगेल एलिवेटेड रोड और एक्सप्रेसवे अंडरपास पर लगेंगे सर्विलांस कैमरे, नोएडा में सुरक्षा होगी मजबूत

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:35 AM (IST)

नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड और एक्सप्रेसवे अंडरपास पर सुरक्षा व निगरानी बढ़ाने के लिए 80 लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी और सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे।

भंगेल एलिवेटेड रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर लगेंगे सर्विलांस कैमरे। AI जनरेटेड

भंगेल एलिवेटेड रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर लगेंगे सर्विलांस कैमरे। AI जनरेटेड

HighLights

  1. नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर लगेंगे सर्विलांस कैमरे।

  2. एक्सप्रेसवे अंडरपास पर भी 80 लाख के कैमरे लगेंगे।

  3. आईएसटीएमएस से जुड़कर यातायात उल्लंघन पर होगी निगरानी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के अंडरपास को सुरक्षा और निगरानी के दायरे में लाया जाएगा।

इसके लिए दोनों जगह सीसीटीवी और सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को सेक्टर-94 स्थित इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईएसटीएमएस) से जोड़ा जाएगा।

इससे एक ही जगह बैठकर एलिवेटेड रोड और अंडरपास की निगरानी की जा सकेगी। 80 लाख रुपये इसमें खर्च होंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए जा सकेंगे।

कंपनी का चयन होने की उम्मीद

प्राधिकरण की ओर से इस काम के लिए कंपनी का चयन किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। आगामी सप्ताह में कंपनी का चयन होने की उम्मीद है।

इसके बाद कैमरे लगाने और सर्विलांस सिस्टम को जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। इससे इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

600 करोड़ रुपये की लागत

करीब 4.5 किलोमीटर लंबी भंगेल एलिवेटेड रोड को लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस पर अब लूप बनाने का काम भी शुरू किया जा रहा है।

इसके अलावा एलिवेटेड रोड पर वाहनों के शोर को आसपास की आबादी तक पहुंचने से रोकने के लिए नाइज बैरियर भी लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- नोएडा वासियों को ट्रैफिक के शोर से मिलेगी राहत, भंगेल एलिवेटेड रोड पर लगेंगे 6 फीट ऊंचे नाॅइज बैरियर