विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के पास विधायक के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत

By Manoj SharmaEdited By: Sonu Suman
Published: Sun, 21 Jun 2026 04:36 PM (IST)

मथुरा की मांट विधायक राजेश चौधरी के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंटरचेंज पर ...और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के पास मांट विधायक राजेश चौधरी के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार।

जेवर एयरपोर्ट के पास मांट विधायक राजेश चौधरी के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार।

HighLights

  1. मांट विधायक राजेश चौधरी के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट।

  2. जेवर एयरपोर्ट इंटरचेंज पर हाईवा ट्रक से टक्कर।

  3. सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव की हादसे में मौत।

जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आते वक्त मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र की विधायक राजेश चौधरी के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी एयरपोर्ट इंटरचेंज पर गलत दिशा आ रहा हाईवा ट्रक से टकरा गई । हादसे में सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रविवार दोपहर मांट विधायक राजेश चौधरी को लेकर मथुरा पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव एस्कॉर्ट करती हुए जेवर एयरपोर्ट लेकर आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे से लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते एयरपोर्ट जाने के लिए जैसे ही उनका काफिला एयरपोर्ट इंटरचेंज पर चढ़ा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा चालक ने आगे चल रही पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

डॉक्टरों ने सब इंस्पेक्टर आरएस यादव को मृत घोषित कर दिया

हादसे में गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में तैनात टीम और पुलिस ने सभी घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सब इंस्पेक्टर आरएस यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में फिर बवाल... बार में महज 'लाइटर' मांगने पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे