विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निठारी कांड: D-5 कोठी खंडहर में तब्दील, इस 'भूत बंगले' में ही रहते थे पंधेर और सुरेंद्र कोली

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:06 PM (IST)

नोएडा सेक्टर-31 की डी-5 कोठी, जो निठारी कांड से चर्चा में आई थी, अब खंडहर में बदल चुकी है और ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। दिसंबर 2006 में निठारी कांड से चर्चा में आई नोएडा सेक्टर-31 स्थित डी फाइव कोठी, वर्तमान में खंडहर में तब्दील हो चुकी है।

इसी कोठी में मोहिंदर पंधेर अपने नौकर सुरेंद्र कोली के साथ रहता था। करीब 19 साल से कोठी बंद पड़ी है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि कोठी करीब 350 मीटर के भूखंड पर बनी है। काफी समय से यहां कोई नहीं रहता है। कोठी के आगे अब ठिये लगते हैं या लोग वाहन खड़े करते हैं।

दरवाजा तक चुरा लिया

करीब 8 साल पहले जानकारी सामने आई थी कि इस कोठी में रखा एसी, टीवी, बाथ टब और झूमर से लेकर फर्नीचर तक गायब हो गया। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बंद कोठी का दरवाजा तक चुरा लिया।

बताया जाता है कि इस कोठी से आसपास के लोग जहां भय खाते हैं और इसे भूत बंगला तक कहते हैं।

यह भी पढ़ें- 2006 का नरकंकाल कांड और 2026 में फांसी का फंदा.. सुरेंद्र कोली के सुसाइड से कैसे दफन हो गए निठारी के खौफनाक राज?