Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: चुनावी बिसात पर दिग्गजों के सामने नए मोहरे, युवाओं पर इन पार्टियों ने लगाया है दांव

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 गौतमबुद्धनगर जिले में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी ब्यूह रचना से सज्जित होकर विरोधी को चारों खाते चित करने के लिए तैयार हैं। देखना है दिग्गज व युवाओं में से किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधता है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 02:33 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 02:33 PM (IST)
UP Chunav 2022: चुनावी बिसात पर दिग्गजों के सामने नए मोहरे, युवाओं पर इन पार्टियों ने लगाया है दांव
सीनियर नेताओं के साथ युवा चेहरे चुनावी मैदान में

ग्रेटर नोएडा [मनीष तिवारी]। गौतमबुद्धनगर जिले में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी ब्यूह रचना से सज्जित होकर विरोधी को चारों खाते चित करने के लिए तैयार हैं। जहां तरफ भाजपा ने एक-एक बार विधानसभा चुनाव जीत चुके और रालोद ने चार बार चुनाव जीत चुके दिग्गज को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस व बीएसपी ने पुराने के बजाय युवाओं पर दांव लगाया है। सपा ने पुराने नेताओं पर एक बार फिर से विश्वास जताया है। देखना है दिग्गज व युवाओं में से किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधता है।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव 2017 में नोएडा सीट से भाजपा नेता पंकज सिंह ने जीत दर्ज की थी। नोएडा सीट पंकज सिंह के साथ ही कई अन्य नेता भी टिकट मांग रहे थे। भाजपा ने पंकज सिंह पर ही दांव लगाया। सपा ने पूर्व में दो बार नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके सुनील चौधरी पर तीसरी बार विश्वास जताया है। इन दोनों के मुकाबले कांग्रेस, बसपा व आप के प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में हैं।

कांग्रेस ने युवा महिला प्रत्याशी पंखुडी पाठक को टिकट दिया है। पंखुड़ी के पति अनिल यादव लंबे समय से सपा से जुड़े थे। सपा में वह राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ ही नोएडा महानगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब कांग्रेस में हैं। नोएडा में लगभग तीन लाख महिला मतदाता हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि पंखुड़ी महिला के साथ ही यादव वोटों को खींचेंगी।

बीएसपी ने ब्राह्मण प्रत्याशी कृपाराम शर्मा पर दांव लगाया है। अनुसूचित जाति के वोटों को बीएसपी का परंपरागत वोट माना जाता है। ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगा बसपा ने अनुसूचित के साथ ही ब्राह्मण वोट पाने की योजना बनाई है। आम आदमी पार्टी ने युवा पंकज अवाना ने टिकट दिया है। दादरी विधानसभा सीट से भाजपा ने 2017 में लगभग अस्सी हजार वोट से चुनाव जीते तेजपाल नागर को दोबारा टिकट दिया है। उनके सामने बसपा ने पिछले लंबे समय से किसानों की लड़ाई लड़ने वाले मनवीर भाटी व कांग्रेस ने युवा व जुझारू दीपक भाटी चोटीवाला को टिकट दिया है। सपा ने वरिष्ठ जमीनी नेता व तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके राजकुमार भाटी को टिकट दिया है। वह सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

आम आदमी पार्टी ने युवा नेता संजय पर दांव लगाया है। जेवर विधानसभा सीट से भाजपा ने पिछली बार चुनाव जीते धीरेंद्र सिंह पर दोबारा विश्वास जताया है। रालोद-सपा गठबंधन ने विभिन्न स्थानों से तीन बाद सांसद व एक बार विधायक का चुनाव जीते अवतार भड़ाना को टिकट दिया है। धीरेंद्र व अवतार के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी व बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा युवा चेहरे हैं। दोनों नेता का यह पहला चुनाव है। माना जाता है कि चुनाव में युवा मतदाता वोट देने में सबसे आगे रहते हैं। ऐसे में युवा वोट प्राप्त करने के लिए बसपा व कांग्रेस ने दोनों को टिकट दिया है। देखना है दिग्गज व युवा नेताओं में ऊंट किस करवट बैठता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.