Move to Jagran APP

Yamuna Expressway: सर्दियों में यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार होगी धीमी, जानिए कितनी स्पीड में चला सकेंगे वाहन

पंद्रह दिसंबर से एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहन अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे। भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार सीमा साठ किमी प्रति घंटा होगी। इससे अधिक गति से वाहन दौड़ाने पर चालान की कार्रवाई होगी।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 06:47 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 06:47 PM (IST)
Yamuna Expressway: सर्दियों में यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार होगी धीमी, जानिए कितनी स्पीड में चला सकेंगे वाहन
कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए रफ्तार सीमा कम करने का फैसला

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसे रोकने के लिए अधिकतम रफ्तार सीमा कम की जाएगी। पंद्रह दिसंबर से एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहन अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे। भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार सीमा साठ किमी प्रति घंटा होगी। इससे अधिक गति से वाहन दौड़ाने पर चालान की कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों के हादसा ग्रस्त होने का ग्राफ काफी अधिक है। सर्दियों में कोहरे के कारण एक्सप्रेस वे हादसे की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। हालांकि एक्सप्रेस वे पर हादसे रोकने के लिए आइआइटी दिल्ली के द्वारा दिए गए सुझावों पर कार्रवाई हो रही है। इसमें सबसे प्रमुख सुझाव एक्सप्रेस वे की दोनों सड़कों के बीच की जगह के दोनों और क्रैश बीम बैरियर लगाने का काम चल रहा है। जेवर तक यह काम पूरा हो चुका है। मथुरा व जेवर के बीच में काम जारी है।

सर्दियों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के हादसाग्रस्त होने की आशंका को समाप्त करने के लिए अधिकतम रफ्तार सीमा कम की जाएगी। पंद्रह दिसंबर से हल्के वाहन सौ किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के बजाए अस्सी किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगे। भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार सीमा साठ किमी प्रति घंटा होगी। सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यह रफ्तार सीमा दो माह के लिए कम की जाएगी। इसके बाद मौसम को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। अधिकतम रफ्तार सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई होगी।

वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान व पैंफ्लेट वितरित किए जाएंगे।

यमुना एक्सप्रेस वे पर 2020 में हुए हादसे - 509

2021 में जनवरी से जून के दौरान हादसे - 217

दिसंबर 2020 व जनवरी 2021 में हुए कुल हादसे-90

2020 में एक्सप्रेस वे पर हुए हादसों में मरने वालों की संख्या -128

जनवरी से जून 2021 के दौरान हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या -74

दिसंबर 2020 व जनवरी 2021 के दौरान हादसे में मरने वालों की संख्या 33


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.