विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamuna Expressway Toll Charges: यमुना एक्सप्रेसवे पर लागू हुई टोल की नई दरें, 12 प्रतिशत तक महंगा हुआ सफर

Published: Wed, 02 Oct 2024 09:03 PM (GMT+05:30)

Yamuna Expressway Toll Charges यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार आधी रात से नई टोल दरें लागू हो गई हैं। इसके साथ ...और पढ़ें

Yamuna Expressway Toll Charges: यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की नई दरें लागू हो गईं। जागरण फोटो
Yamuna Expressway Toll Charges: यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की नई दरें लागू हो गईं। जागरण फोटो

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की नई दरें हो गईं लागू।
  2. अब यमुना एक्सप्रेसवे पर महंगा हुआ सफर।
  3. पांच से 12 फीसदी तक बढ़ी टोल की दरें।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। Yamuna Expressway Toll Charges यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात से नई टोल दरें लागू हो गईं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच एक्सप्रेसवे पर सफर 12 प्रतिशत तक महंगा हो गया है।

New Toll Rates यमुना प्राधिकरण की ओर से 82वीं बोर्ड बैठक का आदेश जारी होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक ने नई टोल दरों को लागू कर दिया है।

यमुना प्राधिकरण की 82वीं बैठक में लिया गया फैसला

Yamuna Epressway Toll Rates Increased यमुना प्राधिकरण की 26 सितंबर को हुई 82वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके तहत एक्सप्रेसवे पर पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक वृद्धि की है। यह वृद्धि एक अक्टूबर से करने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन कार्यालय आदेश जारी होने में विलंब के कारण इसे दो अक्टूबर की अर्द्ध रात्रि से लागू किया गया है।

नई टाेल दरों के लागू होने से एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को इसके हिसाब से ही टोल शुल्क का भुगतान करना होगा।

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्जाला प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि यमुना प्राधिकरण से टोल दर वृद्धि का आदेश मिलने के बाद नई दरों को बुधवार अर्द्ध रात्रि से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढे़ं- दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर: पुराने वाहन खत्म करें, नई गाड़ियों की खरीद में पाएं टैक्स छूट; CM आतिशी ने दी मंजूरी