Move to Jagran APP

पत्नी को किसी और मर्द के साथ देखा तो पति ने उठाया खौफनाक कदम Noida News

पुलिस की माने तो जांच में पता चला है बीते कई दिनों से दंपती के बीच में विवाद चल रहा था। पति ने अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख लिया था।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 09:41 PM (IST)
पत्नी को किसी और मर्द के साथ देखा तो पति ने उठाया खौफनाक कदम Noida News
पत्नी को किसी और मर्द के साथ देखा तो पति ने उठाया खौफनाक कदम Noida News

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। सूरजपुर कस्बे में पति द्वारा पत्नी को  चाकूओं से गोदने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से आरोपित पति फरार है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही  है।

prime article banner

मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी आरोपित अपनी पत्नी (24) और बेटी के साथ ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में रहता हैं। आरोपित यहां प्लास्टिक के बर्तन आदि बेचने का काम करता है। पुलिस की माने तो शुक्रवार दोपहर को दोनों पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें आरोपित  ने गुस्से में आकर पत्नी को सब्जी काटने के चाकू से गोद दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। लेकिन इसी बीच आरोपित मौके से फरार हो गया।

कई दिनों से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देते हुए जमीन पर लहू लुहान हालत में पड़ी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की माने तो जांच में पता चला है बीते कई दिनों से दंपती के बीच में विवाद चल रहा था। पति ने अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख लिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच इसी बात पर अक्सर लड़ाई होती थी। पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही परिवार के लोगों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों का इस पर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूरजपुर कस्बे से पति द्वारा पत्नी को चाकू से गोदने की सूचना मिली थी। घायल महिला को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपित पति की तलाश की जा रही है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

 दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.