विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी

Published: Sat, 30 Nov 2024 10:53 PM (IST)

नोएडा एयरपोर्ट से अगले साल उड़ान शुरू होने वाली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एयरपोर्ट तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने ...और पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने का काम हुआ शुरू।
नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने का काम हुआ शुरू।

डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से अगले साल उड़ान शुरू करने की तैयारी है। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी एयरपोर्ट तक आसानी से जा सकें और उनको ट्रैफिक जाम न झेलना पड़े, इसकी तैयारी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) जुट गया है।

प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले 130 मीटर रोड को चौड़ा करा रहा है। प्राधिकरण 27 किलोमीटर रोड में से 8 किलोमीटर के चौड़ीकरण का कार्य पहले ही पूरा कर चुका है, अब नौ किलोमीटर रोड और चौड़ा करने जा रहा है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जनवरी में काम शुरू करने की तैयारी है।

एयरपोर्ट शुरू होने पर बढ़ेगा दबाव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा फेस थ्री और गाजियाबाद के हजारों लोग रोजाना सफर करते हैं। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव और बढ़ेगा। इससे निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने 130 मीटर रोड को चौड़ा कराने को निर्णय लिया।

दूसरे फेज का काम होगा शुरू

इस पर काम शुरू हो चुका है। इसे अलग-अलग फेज में बनाया जा रहा है। पहले फेज का काम पूरा हो चुका है, जिसके अंतर्गत 8 किलोमीटर रोड का चौड़ीकरण पूरा हो गया है। दूसरे फेज का काम जनवरी में शुरू करने की तैयारी है। इस बीच टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

छह माह में काम होगा पूरा

काम शुरू होने से पूरा होने तक 6 माह लगेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इस फेज में 9 किलोमीटर चौड़ीकरण का कार्य होगा। कार्य शुरू होने के बाद छह माह लगेंगे। लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। उन्होंने बताया कि अगले फेज में शेष 10 किलोमीटर के कार्य को संपन्न कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- इस तारीख से अगले दो महीने तक यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी की रफ्तार होगी धीमी, जानें वजह