विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई दो लड़कियां, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज

By Manesh TiwariEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 30 Aug 2023 08:09 AM (IST)

Noida News जमाल कॉलोनी से दो सहेलियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। वह घर से बाजार के लिए निकली ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई दो लड़कियां, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई दो लड़कियां, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज

HighLights

  1. दोनों सहेलियां घर से कहकर गई थी जा रही हूं बाजार
  2. सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की जमाल कॉलोनी का है मामला

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की जमाल कॉलोनी से दो सहेलियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। वह घर से बाजार के लिए निकली थी। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

उषा शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी तीन दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के साथ बाजार गई थी। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी। कई स्थान पर उनकी तलाश की गई कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

बीटा दो कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है। पीड़िता का आरोपित पहले से परिचित था। उसका घर पर आना-जाना था। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।

कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि उपेंद्र (45) साइड बी स्थित फैक्टरी में काम करने गया था। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।