CBSE Result: ग्रेटर नोएडा की जुड़वां बहनों को सभी विषयों में मिले एक समान मार्क्स, कहा- यह तो अजब संयोग
ग्रेटर नोएडा की दो बहनों ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा के परिणाम देख कर चौंक गई।
ग्रेटर नोएडा [चंद्रशेखर]। ग्रेटर नोएडा की दो बहनों ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा के परिणाम देख कर चौंक गई। हालांकि घबराने जैसी बात नहीं है दोनों ही बहनों ने 12वीं के परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन किया है। दोनों को 95.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं।
ग्रेटर नोएड की रहने वाली है दोनों बहनें
बता दें कि ग्रेटर नोएडा की रहने वाली मानसी और मानसी (जुड़वां बहन) के साथ यह अनोखा कारनामा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जब दोनों बहनों से बात करने की कोशिश की तो इन्होंने कहा कि यह तो महज संयोग है जिसके कारण हमें एक जैसे मार्क्स मिले हैं। आगे कहा कि यह एक अजब संयोग है कि हमें एक जैसे नंबर मिले हैं।
एस्टर पब्लिक स्कूल से कर रही थीं पढ़ाई
अल्फा-2 सेक्टर स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल की दो जुडवा बहनों ने सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में समान अंक पाए हैं। मानवी और मानसी सिंह को कुल 95.8 फीसद अंक मिले हैं। दोनों ग्रेनो वेस्ट स्थित सोसायटी में रहती हैं।
पहले भी मिल चुके हैं एक जैसे नंबर
दोनों के पिता सुचेतन राज सिंह और मां जया सिंह हैं। मूलरूप से हाथरस के रहने वाली दोनों ही जुड़वां बहनों की शक्ल के साथ अन्य कई समानताएं भी मिलती हैं। दोनों को इससे पहले भी अन्य कक्षाओं में एक समान अंक मिल चुके हैं। मानसी बताती हैं कि दोनों साथ बैठकर ही पढ़ती हैं और स्नातक के बाद इंजीनियर बनना चाहती हैं। दोनों को बैडमिंटन खेलना पसंद है। हाईस्कूल की परीक्षा में भी दोनों के कुल अंकों में केवल फीसद का अंतर था।
12वीं परीक्षा में नंबर
विषय मानसी-मानवी के नंबर
अंग्रेजी -98
भौतिक विज्ञान 95
रसायन विज्ञान 95
कंप्यूटर साइंस 98
फिजिकल एजुकेशन 95
बता दें कि इस बार के सीबीएसई के परीक्षा के परिणाम काफी अच्छे आए हैं। कोरोना के कारण पढ़ाई पर लगी ब्रेक के बाद भी बच्चों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।