Move to Jagran APP

तस्वीरेंः किसान-मजदूर अधिकार यात्रा से लगा भयंकर जाम, रेंगते हुए नजर आए वाहन Noida News

किसान-मजदूर यात्रा बहस्‍पतिवार को नोएडा पहुंची। इस दौरान सेक्‍टर-63 में जाम लग गया। जाम में काफी समय तक वाहन चालक फंसे रहे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 06:25 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:25 PM (IST)
तस्वीरेंः किसान-मजदूर अधिकार यात्रा से लगा भयंकर जाम, रेंगते हुए नजर आए वाहन Noida News
तस्वीरेंः किसान-मजदूर अधिकार यात्रा से लगा भयंकर जाम, रेंगते हुए नजर आए वाहन Noida News

नोएडा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल्ली के किसान घाट तक निकाली जा रही किसान-मजदूर यात्रा बहस्‍पतिवार को को नोएडा पहुंची। इसकी वजह से सेक्‍टर-63 में भयंकर जाम लग गया। जाम में काफी समय तक वाहन चालक फंसे रहे।

loksabha election banner

जाम की वजह से सैकड़ों वाहन रेंगते नजर आए। जाम लगने की वजह से लोग पैदल ही यात्रा करना उचित समझा।

बताया जा रहा है कि किसानों के पैदल चलने की वजह से करीब एक से डेढ़ घंटे तक यहां पर जाम रहा। हालांकि अब नोएडा सेक्टर 63 से जाम खुल गया है। इससे लोगों को राहत हुई है। 

पैदल जा रहे किसानों ने नारेबाजी भी की। वहीं ट्रैक्टर पर सवार किसान भी किसान-मजदूर यात्रा में शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि इस समय किसान-मजदूर यात्रा इस समय नोएडा के सेक्टर 69 पहुंच गई है। यहां पर किसान विश्राम कर रहे हैं।

इससे पहले यात्रा में शामिल किसान कमला नेहरूनगर से बम्हैटा, एनएच-9 से लालकुआं और छिजारसी से नोएडा ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। इसके बाद करीब एक बजे गाजियाबाद से यात्रा रवाना हुई। इसके चलते एनएच-9 पर भारी जाम लगा था।

बता दें कि बुधवार को सहारनपुर से दिल्ली के किसान घाट तक निकाली जा रही किसान-मजदूर अधिकार यात्रा मोदीनगर-मुरादनगर से गुजरी। जिसके चलते मेरठ हाईवे पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने रूट डायवर्ट कराकर स्थिति को काफी हद तक सामान्य करने का प्रयास किया।

ये है किसानों की मांगे

किसानों का कर्ज माफ करने, मुफ्त बिजली, पश्चिम उप्र में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान संगठन के बैनर तले किसान-मजदूर अधिकार यात्र शुरुआत 11 सितंबर को सहारनपुर से हुई थी, यह यात्रा 21 सितंबर को दिल्ली के किसान घाट पहुंचेगी।

जगह-जगह हुआ किसानों का स्वागत

पदयात्रा निकाल रहे किसानों का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। गाजियाबाद में तहसील के सामने बार एसोसिएशन मोदीनगर के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संजय मुद्गल आदि ने किसानों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.