यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली-NCR के खेल प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होगा टेस्ट मैच
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। अफगानिस्तान ...और पढ़ें

HighLights
- पहली बार न्यूजीलैंड की टीम चार सितंबर को आएगी, 28 अगस्त से अफगानिस्तान करेगा अभ्यास
- न्यूजीलैंड बोर्ड देखेगा शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में व्यवस्थाएं
अंकुर त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले खेल प्रेमियों को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
नौ से 13 सितंबर के बीच दोनों देशों के खिलाड़ी टेस्ट मैच खेलेंगे। पहली बार न्यूजीलैंड की टीम ग्रेटर नोएडा में खेलने आ रही है। न्यूजीलैंड के बोर्ड ने टेस्ट मैच के लिए हरी झंडी दे दी है। बोर्ड के सदस्य स्टेडियम में व्यवस्थाओं को देखने के लिए आएंगे। बीसीसीआई ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है।
अफगानिस्तान टीम का है होम ग्राउंड
शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स अफगानिस्तान की टीम का होम ग्राउंड है। यहां टीम पहले भी होम सीरीज खेल चुकी है। इससे पहले अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज होनी थी, लेकिन वर्षा के कारण सीरीज को रद कर दिया गया था।
अफगानिस्तान टीम ने आखिरी बार 2020 में ग्रेटर नोएडा में मैच खेला था। स्टेडियम ने अप्रैल 2016 में अफगानिस्तान और नामीबिया के बीच आइसीसी इंटरकाटिनेंटल कप मैच की मेजबानी की थी।
आयरलैंड के खिलाफ भी अफगानिस्तान यहां मैच खेल चुका है। बीसीसीआइ से हरी झंडी मिलने के बाद से प्राधिकरण की ओर से मैच से पहले तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिच को तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।
