Move to Jagran APP

सरकार में आने पर प्रदेश को नोएडा-ग्रेटर नोएडा सा चमकाएंगे

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार 27 वर्ष पहले थी, इसके बाद के 27 वर्षों में सरकारों ने प्रदेश को बेहाल कर दिया था। अब हम बदहाल यूपी को बेमिसाल बनाने आए हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 18 Sep 2016 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2016 11:59 PM (IST)
सरकार में आने पर प्रदेश को नोएडा-ग्रेटर नोएडा सा चमकाएंगे

नोएडा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार 27 वर्ष पहले थी, इसके बाद के 27 वर्षों में बाकी सरकारों ने प्रदेश को बेहाल कर दिया था। अब हम बदहाल यूपी को बेमिसाल बनाने आए हैं।

loksabha election banner

अमेठी में पप्पू तो गोरखपुर में 'सिंघम' हैं राहुल गांधी

यूपी बेहाल यात्रा लेकर नोएडा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने यह बात कही। उन्होंने याद दिलाया कि यूपीए सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया, लेकिन मौजूदा और पहले की सरकारों ने प्रदेश को एटीएम मशीन समझ लिया। मंत्री बने और एटीएम से पैसा निकाल लिया। उत्तम प्रदेश से यह आज उस पायदान पर पहुंच गया है, जहां नीचे से तीसरे या दूसरे नंबर पर इसकी गिनती होती है। किसानों के साथ अन्याय हुआ। एक रुपये में जमीन लेकर करोड़ों में बेची गई।

उन्होंने कहा कि बेहाल यूपी को अब लोगों के साथ मिलकर बेमिसाल यूपी बनाना है, इसलिए राहुल गांधी भी प्रदेश के दौरे पर हैं। कांग्र्रेस ने उद्योग लगाने के लिए नोएडा के किसानों की जमीन ली और यहां उद्योग भी लगाए। कांग्रेस के अलावा जो भी सरकारें उत्तर प्रदेश में रहीं, उन्होंने यहां पैसा लूटा। नोएडा-ग्र्रेनो को एटीएम की तरह प्रयोग किया गया। जाति-धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया गया जबकि कांग्रेस ने सिर्फ विकास किया। 2017 में कांग्रेस की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में फिर से सिर्फ विकास ही होगा। कांग्रेस की लड़ाई लूट तंत्र से है। सपा सरकार कुनबे की लड़ाई में फंसी है, जिसका फायदा जनता को होगा। चुनाव में जनता दिखा देगी कि कुनबे की लड़ाई लडऩे और सिर्फ तानाशाही से राज करने का ख्वाब सिर्फ ख्वाब ही रह जाएगा।

कहा कि राहुल गांधी के संकल्पों के साथ हमने यह यात्रा शुरू की। यहां जो भी सरकारें बनीं, वे जाति और धर्म के नाम पर बनीं, लेकिन कांग्रेस इन सबसे अलग और समान जाति धर्मभाव की सरकार है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश में विकास नहीं, बल्कि ओछी राजनीति हो रही है। न तो कानून व्यवस्था है और न ही विकास का कोई पथ। नोएडा में जितना अपराध है, उतना कहीं भी नहीं है।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एक हैं। दोनों ने ही देश के लिए कुर्बानी दी है। प्रदेश में कांग्र्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश का विकास नोएडा जैसा ही होगा। पीएल पुनिया ने कहा कि प्रदेश में बीते ढाई दशक में लोगों को केवल लूटा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.