Move to Jagran APP

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार कम की गई, नहीं माने तो कटेगा चालान

सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण हादसों की रोकथाम के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर अधिकतम रफ्तार सीमा 75 किमी प्रति घंटा लागू हो गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के चालान काटने की कार्रवाई व चालकों को जागरुक किया जा रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 07:42 PM (IST)
Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार कम की गई, नहीं माने तो कटेगा चालान
यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरते वाहन फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार से वाहनों की अधिकतम रफ्तार सीमा 75 किमी प्रति घंटा लागू हो गई। रफ्तार सीमा का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। टोल प्लाजा पर चालकों को जागरुक करने के लिए रफ्तार सीमा कम किए जाने की जानकारी दी गई। 15 फरवरी तक वाहनों के लिए यह रफ्तार सीमा लागू रहेगी।

loksabha election banner

सर्दियों में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे का ग्राफ बढ़ जाता है। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण तेज रफ्तार वाहन हादसाग्रस्त होते हैं। यमुना प्राधिकरण ने हादसों की रोकथाम के लिए एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी है। भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा साठ किमी प्रति घंटा तय की गई है। मंगलवार से यह लागू हो गई। पहले दिन कई वाहन चालकों ने गति सीमा का उल्लंघन किया।

एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरे से इन वाहनों को चिह्नित कर उनके चालान काटे गए। कई वाहन चालक ऐसे थे, उन्हें रफ्तार सीमा कम होने की जानकारी नहीं थे, ऐसे चालकों को जागरुक करने के लिए टोल प्लाजा पर सूचना देने की व्यवस्था की गई। एक्सप्रेस वे पर लगे एलईडी डिस्प्ले बोर्ड पर भी अधिकतम गति सीमा कम करने की जानकारी लगातार दी गई। पैंफ्लेट आदि बांटकर भी वाहन चालकों को जागरुक किया गया।

एक्सप्रेस वे पर आठ माह में 71 ने गंवाई जान

यमुना एक्सप्रेस वे पर इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच हुए हादसों में 71 लोगों ने जान गंवाई है। जबकि 363 हादसे हुए। इनमें 690 लोग घायल हुए। अप्रैल में सबसे कम नौ हादसे हुए। इनमें किसी की जान नहीं गई। एक्सप्रेस वे पर इस साल हादसे कम होने की मुख्य वजह कोविड 19 के कारण लॉकडाउन है। इस वजह से एक्सप्रेस वे पर लॉकडाउन के दौरान वाहनों की संख्या बेहद कम रही।  

एक्सप्रेस वे पर 2020 में हुए हादसे 

माह        हादसे   मौत   घायल 

जनवरी   41      05    79

फरवरी   30     05   77

मार्च      43     07  100

अप्रैल    09     00   16

मई      32      05    63

जून     47      09     82

जुलाई   56      09    94

अगस्त  53      16     106

सितंबर  52      15      73

 सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण हादसों की रोकथाम के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर अधिकतम रफ्तार सीमा 75 किमी प्रति घंटा लागू हो गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के चालान काटने की कार्रवाई व चालकों को जागरुक किया जा रहा है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.