विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shrikant Tyagi: पहले भी सुर्खियों में रहने वाला कौन है श्रीकांत त्यागी, 15 दिन के नोटिस पर तीन साल बाद भी कार्रवाई नहीं

By Pradeep Kumar ChauhanEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2022 08:09 AM (IST)

Shrikant Tyagi अवैध अतिक्रमण के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने करीब तीन वर्ष पहले उसे औपचारिकता के लिए नोटिस जारी ...और पढ़ें

Shrikant Tyagi: श्रीकांत शर्मा खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का सदस्य बताता है।
Shrikant Tyagi: श्रीकांत शर्मा खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का सदस्य बताता है।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। श्रीकांत त्यागी पहले भी काफी सुर्खियों में रहा है। ऊंची पहुंच और पार्टी में दखल अंदाजी के के चलते उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। महिला से अभद्रता करने वाला कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी नोएडा प्राधिकरण में भी अपनी दखल रखता था।

उसकी पहुंच के कारण प्राधिकरण अधिकारी भी कुछ नहीं बोल पाते थे। ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के कामन एरिया व पार्क में अवैध अतिक्रमण के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने करीब तीन वर्ष पहले उसे औपचारिकता के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।अक्टूबर 2019 में सोसायटी निवासियों ने प्राधिकरण से अतिक्रमण करने की शिकायत की थी।

आखिर कौन है श्रीकांत त्यागी

खुद को भाजपा नेता बताने वाला श्रीकांत त्यागी भंगेल का रहने वाला है। उसके भाजपा के कई उच्च स्तर के नेताओं से अच्छे संबंध रहे हैं, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत शर्मा के गांव वाले घर पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं और वहां हर आने-जाने वाले व्यक्ति की पूरी डिटेल्स ली जाती है। जब श्रीकांत गांव में रहता था तो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उसके घर पर बड़ी तादात में पुलिस फोर्स तैनात रहती थी। घर पर भी बाकायदा बैरिकेटिंग और पुलिस पिकेट बनाए गए थे।

पत्नी ने लखनऊ में दूसरी महिला के साथ पकड़ा था श्रीकांत

दरअसल, फरवरी 2020 में श्रीकांत त्यागी को उसकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर इलाके के ग्रीनवुड्स अपार्टमेंट में एक महिला के साथ पकड़ा था। श्रीकांत की पत्नी को उसके अवैध संबंध का पता चला और वह उसका पीछा करते हुए उस फ्लैट में पहुंच गई जहां वह किसी और महिला के साथ था। गोमती नगर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद दोनों महिलाओं के बीच मारपीट भी हो गई थी।

खुद को बताता है भारतीय जनता पार्टी नेता

श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का सदस्य बताता है। नोएडा की ओमैक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत शर्मा पर नोएडा पुलिस ने उस पर एक महिला को धमकी और गाली देने का मामला दर्ज किया है। श्रीकांत का एक महिला से मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।