Move to Jagran APP

चैनल मालिक और नारायण साईं के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं और एक चैनल के संचालक पर चैनल की ही पूर्व महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

By Amit MishraEdited By: Published: Fri, 04 Nov 2016 07:38 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 08:05 PM (IST)
चैनल मालिक और नारायण साईं के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

नोएडा, जागरण ब्यूरो। यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं व एक निजी चैनल के संचालक पर उसी चैनल में काम कर चुकी महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला थाने में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा है कि वह चैनल के संचालक की निजी सचिव के तौर पर काम करती थी। वर्ष 2010 में चैनल में नौकरी शुरू करने वाली महिला मूलरूप से जम्मू की रहने वाली है। उसने चैनल के संचालक पर शारीरिक शोषण के साथ ही गहने और रुपए हड़प लिए जाने की बात कही है।

पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, कोर्ट ने कहा- दोगुनी सजा भी है कम

नारायण साईं के इंटरव्यू के गई थी महिला

महिला ने आरोप लगाया है कि 2013 में चैनल संचालक ने उन्हें आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं का इंटरव्यू करने करोल बाग आश्रम भेजा था। वहां नारायण साईं ने उनका शारीरिक शोषण किया। दोनों ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

दिसंबर 2013 में भी दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

आसाराम के पुत्र नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। दिसंबर 2013 में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सूरत कोर्ट में दुष्कर्म का यह मामला चल रहा है। नारायण साई फिलहाल सूरत जेल में बंद है।

बेटी का पीछा करने से रोका तो दबंगों ने तोड़ दिए बुजुर्ग महिला के दांत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.