विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramlila Mahotsav: नोएडा के रामलीला मैदान में भरा पानी, तैयारियों को झटका

By Vaibhav TiwariEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Fri, 23 Sep 2022 09:16 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 01:18 AM (IST)

Ramlila Mahotsav सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान सेक्टर- 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम सेक्टर- 46 12 सहित कई जगहों पर इसके ...और पढ़ें

Ramlila Mahotsav: रावण का मंचन दिल्ली के संजय शर्मा करेंगे।
Ramlila Mahotsav: रावण का मंचन दिल्ली के संजय शर्मा करेंगे।

नोएडा, जागरण संवाददाता। शहर में कई जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है। तीन दिन से हो रही वर्षा के कारण इन रामलीला मैदान में पानी भर गया है। इससे तैयारियों को झटका लगा है। पंडाल लगने की तैयारियां सभी मैदानों में चल रही है। वर्षा के चलते इसमें देरी हो रही है। 26 सितंबर से रामलीला मंचन शुरू होगा

सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान, सेक्टर- 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम, सेक्टर- 46, 12 सहित कई जगहों पर इसके कारण शुरू होने वाले आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि समय पर ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

रघुवंश सांस्कृतिक संस्थान के कलाकार निभाएंगे किरदार

रामलीला मैदान सी-57, सेक्टर-62 में 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होने वाले रामलीला महोत्सव में लीला मंचन का कार्य रघुवंश सांस्कृतिक संस्थान के 50 कलाकार करेंगे। इसमें भगवान राम की भूमिका अनुज सक्सेना निभाएंगे। वह कई वर्ष से दिल्ली के परेड ग्राउंड रामलीला में श्रीराम के किरदार का मंचन कर रहे हैं। माता-सीता की भूमिका का निर्वहन परी त्यागी करेंगी।

रावण का मंचन दिल्ली के संजय शर्मा करेंगे। मंचन का निर्देशन अनुज शर्मा करेंगे और टेक्निकल निर्देशन अनितेश शर्मा करेंगे। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।