नोएडा एक्सटेंशन में जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया राखी और स्वतंत्रता दिवस Noida News
राइज रिसोर्ट रेजीडेंसी के लोगों ने जरुरतमंद बच्चों के साथ मिलकर राखी और स्वतंत्रता दिवस मनाया।
नोएडा, जेएनएन। नोएडा एक्सटेंशन स्थित राइज रिसोर्ट रेजीडेंसी के लोगों ने जरुरतमंद बच्चों के साथ मिलकर राखी और स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह आयोजन राइज ग्रुप की ओर से किया गया था जिसमें निपुण एनजीओ के बच्चों के लिए अलग अलग गतिविधियाँ आयोजित की गयी। इस दौरान सभी बच्चों को पहले राखी बनाने की कला सिखाई गई। उसके बाद बच्चों ने सुन्दर राखियां बनाई।
इस दौरान सभी बच्चे काफी उत्साहित और खुश दिखे। उसके बाद बच्चों के लिए पेंटिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया। सभी बच्चे राष्ट्रीय ध्वज और अन्य थीम पर पेंटिंग बनाए। इसमें छात्रों ने स्वर्ण भारत को दर्शाते हुए देश की प्राकृतिक सुन्दरता को दर्शाया। इसमें छात्रों ने नदी, पहाड़, हरियाली और झरनों से लबरेज पेंटिंग बनाए।
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रशांत, द्वितीय स्थान पर रिमझिम और तृतीय स्थान पर सोनम रहीं। सभी बच्चों को प्रतियोगिता के बाद गिफ्ट्स और स्नैक्स वितरित किये गए।
इस मौके राइज ग्रुप के डायरेक्टर वैभव जैन ने बताया कि राखी और स्वतंत्रता दिवस दोनों साथ साथ मनाये जायेंगे। हमारी कोशिश थी कि जरूरतमंद बच्चों के साथ मिलकर उन्हें ख़ुशी दे सकें। इस आयोजन में सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे।