यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेवर गैंगरेप व मर्डर केस के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
पुलिस को करीब दो महीने बाद ग्रेटर नोएडा के जेवर गैंग रेप केस में आज बड़ी सफलता मिली है। आज ...और पढ़ें

नोएडा (जेएनएन)। ग्रेटर नोएडा के जेवर गैंगरेप तथा मर्डर के मामले में वांछित चार बदमाशों को आज तड़के पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टीम ने इनको तड़के करीब चार बजे घेरने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस को करीब दो महीने बाद ग्रेटर नोएडा के जेवर गैंग रेप केस में आज बड़ी सफलता मिली है। आज तड़के जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक को गोली लगी है।
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तड़के बावरिया गिरोह जेवर क्षेत्र में आने वाला है। पुलिस ने वहां पर फोर्स लगाकर घेराबंदी की और यमुना एक्सप्रेस-वे के पास बदमाशों को घेर लिया। इतने में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और इन्हें हथियार डालने के लिए मजबूर किया।

एक बदमाश को गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। दो बदमाश मौके से फरार हो गए। यह सभी बदमाश बावरिया गिरोह के हैं। आज पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश राजू, राकेश, जय सिंह व दीपक हैं। आरोपियों को पकड़ते ही पुलिस उनको लेकर हरियाणा चली गई। आरोपी हरियाणा और राजस्थान के बताए जा रहे हैं। हरियाणा में पुलिस लूटे हुए सामान को रिकवर करने के लिए ले गई है। दो आरोपी फरार हो गए, सभी आरोपी बावरिया गिरोह के बताए जा रहे हैं।
#Visuals of Jewar rape and murder case: Police have arrested four culprits after an encounter, two managed to flee pic.twitter.com/NEiiXSQC88
— ANI UP (@ANINewsUP) July 23, 2017

गौरतलब है कि बीती 24 मई की रात जेवर के पास बुलंदशहर रोड पर हथियारबंद बदमाशों ने कार पंचर कर उसमें सवार चार महिलाओं के साथ गैंग रेप किया था। कार में कुल आठ लोग सवार थे। बदमाशों ने इनके साथ लूटपाट भी की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
देखें तस्वीरें : मुरादाबाद में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़
पीड़ित महिलाओं ने खुदकुशी करने की कोशिश भी की
इस मामले में नोएडा पुलिस ने महिलाओं की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दावा किया था कि उनके साथ रेप नहीं हुआ है। महिलाओं ने भी कई बार अपने बयान बदले। पीड़ित पक्ष यूपी के मुख्यमंत्री से भी मिला। पीड़ित महिलाओं ने ये कहते हुए खुदकुशी करने की कोशिश भी की कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 24 मई की रात परिवार जेवर से बुलंदशहर जा रहा था तभी जेवर के पास ही ये घटना हुई।
