ग्रेटर नोएडा में रिश्ते शर्मसार : जंगल में जीजा ने किशोरी के साथ खेला गंदा खेल
ग्रेटर नोएडा में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने ही घिनौना खेल खेला है। दर्द से पीड़िता के बेहोश हो जाने के बाद उसे मरा हुआ समझ कर भाग गया।
By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 07:20 PM (IST)
ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। ग्रेटर नोएडा में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने ही घिनौना खेल खेला है। दर्द से पीड़िता के बेहोश हो जाने के बाद उसे मरा हुआ समझ कर वहां से भाग गया।
ग्रेटर नोएडा की साइट पांच की कोतवाली क्षेत्र में एक जीजा ने अपनी एक 11 वर्षीया रिश्तेदार से दुष्कर्म किया है। उसने बच्ची को पहले बहला-फुसला कर जंगल ले गया। फिर गंदा काम करने के बाद उसे मरा हुआ समझ कर वहीं छोड़ कर फरार हो गया।
घटना का पता चलने के बाद लोगों ने बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर जीजा अपनी पत्नी के साथ पुलिस के पास बच्ची के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने के लिए पहुंचा ताकि किसी को इस घटना में उसकी संलिप्तता का पता ना चल सके। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें