Noida Weather Update: धूप के बावजूद पूरे दिन ठिठुरते रहे लोग, अभी और गिरेगा पारा बढ़ेेेेगी ठंड
Noida Weather Updateसुबह के समय घना कोहरा रहा। कोहरा होने के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर 12 बजे बाद सूरज दिखाई दिया और शाम तक धूप खिली रही। इसके बाद मौसम साफ रहा लेकिन शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी।
नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में देखने को मिला है। न्यूनतम पारा गिरने सर्दी अपना सितम दिखा रही है। बृहस्पतिवार को धूप निकलने के बाद भी पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान 4.6 के साथ सामान्य से तीन डिग्री कम व अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री के साथ सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह के समय घना कोहरा रहा। कोहरा होने के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर 12 बजे बाद सूरज दिखाई दिया और शाम तक धूप खिली रही। इसके बाद मौसम साफ रहा, लेकिन शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी।
तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना
मौसम विज्ञानी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रतिवर्ष दिसंबर के अंतिम दो सप्ताह के दौरान मौसम तेजी से बदलता है। ठंड बढ़ जाती है इस बार दिसंबर के तीसरे सप्ताह से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू किया है। वहीं स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास है। पहाड़ों पर बर्फबारी से नोएडा में लगातार तीसरा दिन (कोल्ड डे) रहा। यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी। शीत लहर की स्थिति भी बनी रहेगी। उधर जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संतराम ने बताया कि बदलते मौसम में ठंडे पानी से परहेज करें। फ्रीज में रखी कोई ठंडी चीज नहीं खाएं।
हवा खराब श्रेणी में बरकरार
नोएडा में बृहस्पतिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (367) व ग्रेटर नोएडा में 283 के साथ खराब स्थिति में दर्ज किया गया। सफर के मुताबिक सतह पर चलने वाली हवा की रफ्तार बढ़ी है। 19 दिसंबर तक एक्यूआइ खराब श्रेणी में बना रह सकता है।
दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो