Move to Jagran APP

Noida Weather Forecast: नोएडा में आज बारिश के आसार, मिल सकती है गर्मी से थोड़ी राहत

Noida Weather Forecast दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक बार फिर मौमस का मिजाज बदल सकता है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 10:37 AM (IST)
Noida Weather Forecast: नोएडा में आज बारिश के आसार, मिल सकती है गर्मी से थोड़ी राहत
Noida Weather Forecast: नोएडा में आज बारिश के आसार, मिल सकती है गर्मी से थोड़ी राहत

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। Noida Weather Forecast: दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक बार फिर मौमस का मिजाज बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के  कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही बारिश की संभावना है। वहीं,  बारिश के बाद शुक्रवार से मौसम साफ हो जाएगा।

loksabha election banner

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के बाद बदले हालात में शुक्रवार को बारिश हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में और अधिक गिरावट हो सकती है।

इससे पहले बुधवार को पूरे दिन मौसम शुष्क रहा। तापमान कम रहने से गर्मी से राहत मिलती रही। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान 38 डिग्री से करीब पांच डिग्री कम व न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान 23 से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। आ‌र्द्रता का स्तर 53 से 75 फीसद के बीच रहा।

स्काइमेट इस बार अप्रैल में सामान्य से अधिक वर्षा के कारण लू का प्रकोप नहीं दिखा है। मई के पहले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। बुधवार को उत्तरी अंडमान सागर पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हुआ है। शुक्रवार को यह निम्न दबाव के क्षेत्र तब्दील हो जाएगा।

अनुमान है कि उत्तर और पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए यह 1 मई तक रफ्तार पकड़ेगा। उसके बाद 4 मई को फिर से बारिश की संभावना है। इसके मौसम शुष्क हो जाएगा। फिर तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। बता दे इस बार अप्रैल में अधिकतम तापमान एक बार भी 40 डिग्री के नीचे ही रहा है। जबकि इससे पूर्व के वर्षों में तापमान 40 डिग्री के पार ही रहता था। जिससे लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.