आसाराम के बेटे नारायण साईं व न्यूज चैनल के संचालक पर यौन शोषण का केस
जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं व एक निजी चैनल के संचालक पर उसी चैनल में काम कर चुकी महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
नोएडा (जेएनएन)। जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं व एक निजी चैनल के संचालक पर उसी चैनल में काम कर चुकी महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला थाने में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा है कि वह चैनल के संचालक की पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम करती थी। वर्ष 2010 में चैनल में नौकरी शुरू करने वाली महिला मूल रूप से जम्मू की रहने वाली है।
दिल्ली की युवती से गोवा में कई दिनों तक होता रहा गैंगरेप, कई बार हुई बेहोश
उसने चैनल के संचालक पर शारीरिक शोषण के साथ अपने गहने और रुपये भी भी मदद के नाम पर हड़प लिए जाने की बात कही है। महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में चैनल संचालक ने उन्हें आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं का इंटरव्यू करने करोल बाग आश्रम भेजा था। वहां नारायण साईं ने उनका शारीरिक शोषण किया।
'महबूब' बन गया भाई फिर एक दिन बहन के साथ किया ये काम
नारायण साईं और चैनल संचालक ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। दस दिन पूर्व उसने एसएसपी से मिलकर शिकायत दी थी।
एसएसपी ने एसपी सिटी दिनेश यादव को जांच दी। प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने पुलिस को कुछ फोटो भी मुहैया कराए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला चैनल से नौकरी छोड़ चुकी है।
दिसंबर 2013 में भी दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस
एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। दिसंबर 2013 में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सूरत कोर्ट में दुष्कर्म का यह मामला चल रहा है। नारायण साईं फिलहाल सूरत जेल में बंद हैं।