नोएडा में विधवा सास ने दामाद पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
रबूपुरा में एक विधवा महिला ने अपने दामाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 2019 में दामाद ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा महिला ने दामाद पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के पति की 2013 में मृत्यु हो गई थी। उसने इकलौती बेटी की शादी 2018 में खुर्जा के एक गांव निवासी युवक से की थी। वह सेना में जवान है।
पीड़िता ने अपनी बेटी के खुशहाल जीवन के लिए जमीन बेचकर 25 लाख रुपए शादी में खर्च किए थे। आरोप है कि है कि 2019 में वह अपने दामाद के साथ कार से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में होटल पर खाना खाने के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई।
विरोध करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी गई। किसी से कहने पर बेटी और उसका जीवन बर्बाद करने की धमकी दी गई। इसके बाद ब्लैकमेल करके कई बार होटल में ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय का कहना है कि महिला की बेटी और फौजी दामाद में कई वर्षों से विवाद चल रहा है। शिकायत मिली है। जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के सिविल लाइन और कश्मीरी गेट में बाढ़ जैसे हालात, NDRF ने संभाला मोर्चा, डूब गईं कई महंगी कारें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।