Move to Jagran APP

Noida News: कोहरा, गलन व शीतलहर से कांप उठे शहरवासी

जिले में रविवार को कोहरा गलन व शीतलहर ने कोहराम मचा दिया। कड़ाके की सर्दी से शहरवासी ठिठुर गए। अलाव व हीटर के सहारे ठंड से बचते दिखाई दिए। मौसम विज्ञानी के मुताबिक 21 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 05:57 PM (IST)
Noida News: कोहरा, गलन व शीतलहर से कांप उठे शहरवासी
मौसम विज्ञानी के मुताबिक 21 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। जिले में रविवार को कोहरा, गलन व शीतलहर ने कोहराम मचा दिया। कड़ाके की सर्दी से शहरवासी ठिठुर गए। अलाव व हीटर के सहारे ठंड से बचते दिखाई दिए। मौसम विज्ञानी के मुताबिक 21 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 

loksabha election banner

रविवार की सुबह घने कोहरे व भीषण ठंड के साथ हुई। न्यूनतम दृश्यता में गिरावट दर्ज की गई। 100 मीटर के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इससे पूर्व शनिवार रात में चली बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी ठंड व कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। इसके चलते रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे तक तेज बर्फीली हवा चलने से मौसम बेहद सर्द रहा। सर्दी के चलते लोग गर्म कपड़ों में सिमटे रहे।

दोपहर में 1 से 3 बजे के बीच सूरज निकला, लेकिन हल्की धूप से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शाम होते ही फिर से शीतलहर का कहर शुरू हो गया। जिसके कारण लोग अपने घरों में दुबक गए। तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी राहत नहीं मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 18 एवं न्यूनतम तापमान 8 सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक अगले 24 घंटे तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने एवं शीतलहर व ठंड में तेजी आने की संभावना है। 

सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शीतलहर से राहत की आशंका नहीं है। उधर स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी के अनुसार 21 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी बर्फीली आफत जारी रहने की संभावना है। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर अपना प्रभाव दिखाना शुरू करेगा। आशंका है कि 22-23 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट ले सकता है।

हवा गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में 

सतह पर चलने वाली हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी से उतरकर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ)-383 व ग्रेटर नोएडा में एक्यूआइ-384 दर्ज किया गया।

एनसीआर के दूसरे शहर गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम की हवा भी बहुत खरा रही है। वहीं फरीदाबाद की हवा खराब श्रेणी में रही है। सफर के मुताबिक सतह पर चलने वाली हवा की रफ्तार बढ़ी है। मगर 21 जनवरी तक वायु प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा।

यातायात पर लगा ब्रेक 

ठंड व कोहरे कारण नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे से लेकर मुख्य मार्गों तक ट्रैफिक पर रविवार को भी ब्रेक लगा रहा। हालांकि रविवार होने के चलते लोग जरूरी काम से घरों से बाहर निकले। बावजूद एक्सप्रेस-वे, फिल्म सिटी, एलिवेटेड रोड पर वाहनों की रफ्तार मंद रही। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.