विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को दे रही मुंहतोड़ जवाब : नोएडा में बोले केशव प्रसाद मौर्य

Published: Thu, 19 Jun 2025 09:37 AM (IST)

दादरी के आकलपुर गांव में विकसित भारत संकल्प सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी सरकार के 11 साल ...और पढ़ें

दादरी स्थित आकलपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
दादरी स्थित आकलपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

HighLights

  1. उपमुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया |
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यक्रम |

संवाद सहयोगी, ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार खत्म हुआ शिक्षा, सड़क निर्माण, सीमा सुरक्षा, गरीबों को निश्शुल्क पांच लाख का इलाज आदि पर कार्य हुआ है। 2014 से पहले भारत पर आतंकवादी हमले होते थे, तो भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को बता दिया कि यह नया भारत है।

सर्जिकल स्ट्राइक व ऑपरेशन सिंदूर कर आतंकवादियों और पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दिया। ये बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दादारी के आकलपुर गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में कहीं।

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने से पहले देश निराशा के गर्त में डूबा हुआ था, भ्रष्टाचार घोटाले में था। 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 13वें स्थान पर थी, आज देश दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। 2048 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा। जनता के एक वोट का ही नतीजा है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का निर्णय लिया। संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया।

कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार इतना था कि सरकार की ओर से जनता के लिए जारी हुए एक रुपये में 15 पैसे ही मिलता था, बाकी पैसा भ्रष्टाचार, दलाल और बिचौलियों को जाता था। आज किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपये सीधे किसान के खाते में जाते हैं। सभी की आस्था का सम्मान करते हुए अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कराया।