Noida Metro: मेट्रो के संचालन पर खिले यात्रियों के चेहरे, बताया सुहाने सफर का अनुभव
Noida Metroजिन लोगों के पास मेट्रो रेल का स्मॉर्टकार्ड नहीं था उन्होंने टिकट लेकर यात्रा की। मेट्रो में यात्रा के दौरान लोगों के चेहरे खिले दिखे।
नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच औद्योगिक नगरी नोएडा में सोमवार से मेट्रो रेल का संचालन शुरू हुआ। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की ओर से संचालित एक्वा मेट्रो रेल सुबह 7 बजे सेक्टर-51 से डिपो स्टेशन के लिए के लिए रवाना हुई। हालांकि पहली और दूसरी मेट्रो में स्टाफ के लोगों ने सफर किया। तीसरी मेट्रो से यात्रियों ने सफर किया। मेट्रो में चार यात्रियों को लेकर ही अपने सुहाने सफर पर निकली।
इससे पहले मेट्रो में यात्रा के लिए पहुंचे लोगों को स्टेशन परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सेनिटाजेशन व स्मॉर्टफोन में आरोग्य सेतु एप दिखाने वालों को प्रवेश दिया। मेट्रो की सुरक्षा में तैनात पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। पुलिस ने बिना मास्क स्टेशन पहुंचे लोगों वापस कर दिया। जिन लोगों के पास मास्क नहीं था, उन्हें स्टेशन परिसर के बाहर ही लगे एक स्टॉल से मास्क खरीदकर मुंह पर लगाने की सलाह दी गई। मेट्रो स्टेशन में लगे मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों के स्टेशन पर जाने दिया। लोगों ने मेट्रो स्मॉर्टकार्ड से ही सफर किया।
जिन लोगों के पास मेट्रो रेल का स्मॉर्टकार्ड नहीं था, उन्होंने टिकट लेकर यात्रा की। मेट्रो में यात्रा के दौरान लोगों के चेहरे खिले दिखे। कई लोगों ने सुहाने सफर में दोस्तों के साथ सेल्फी भी ली। यात्रियों ने मेट्रो रेल चलाने की सराहना की। सेक्टर- 75 में रहने वाली एलिजाबेथ ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वद्यालय में अध्यापक है। लॉकडाउन से पहले मेट्रो रेल से ही सफर करती थी, लेकिन अनलॉक में उन्हें टैक्सी व ऑटो-रिक्शा से सफर करना पड़ा। ऐसे में कई बार परेशानी हुई, क्योंकि, टैक्सी में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पाता है। वही लॉकडाउन-4 में संचालित हो रही मेट्रो में भीड़ भी कम है। सुरक्षा भी बनी हुई है। ऐसे में आगे भी मेट्रो से सफर करना पसंद करेंगीं।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो