विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav: सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव की तलाश कर रही पुलिस, DCP बोले- जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी

By AgencyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Fri, 03 Nov 2023 04:20 PM (IST)

रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर ...और पढ़ें

सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव की तलाश कर रही पुलिस
सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव की तलाश कर रही पुलिस

एएनआई, नोएडा। रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। इनमें बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के बाद नोएडा पुलिस एल्विश यादव की तलाश कर रही है।

25 एमएल जहर भी बरामद हुआ

बता दें कि नोएडा पुलिस ने गुरुवार को सेफरन वेडिंग विला में रेव पार्टी के लिए सांप के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा है। वन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने छह तस्करों के पास से पांच कोबरा, दो दो मुहे सांप, एक लाल सांप, एक अजगर को पकड़ा है। इनके पास से प्लास्टिक की बोतल में 25 एमएल जहर बरामद किया है।

डीसीपी ने बताया पूरा मामला

डीसीपी राम बदन सिंह ने कहा कि गौरव गुप्ता द्वारा एक एफआईआर दर्ज की गई थी। एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने सांपों की व्यवस्था करने के लिए एल्विश यादव से संपर्क किया था। इस पर उसने राहुल यादव नाम के एक व्यक्ति का नाम बताया था, जिनसे संपर्क किया गया।

जल्द ही एल्विश यादव की गिरफ्तारी की जाएगी-DCP

डीसीपी ने आगे कहा कि उसने बताया कि सांप का जहर को निकालकर रेव पार्टी में इस्तेमाल किया गया। वन विभाग और पुलिस की टीम गई थी। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस एल्विश यादव की तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Elvish Yadav: रेव पार्टी, सांपों का जहर और विदेशी युवतियां... पढ़ें कैसे नोएडा पुलिस के रडार पर आए एल्विश यादव

खास बात है कि एल्विश यादव ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी-2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। अंत में शो की ट्राफी भी अपने नाम की। बिग बॉस के इतिहास में एल्विश यादव पहले वाइल्ड कार्ड हैं, जिन्होंने ट्राफी अपने नाम की थी।