विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nikki Murder Case: ‘सीने में गोली लगती तो मिलती कलेजे को ठंडक’, पिता की CM योगी से गुहार- आरोपी के घर पर चले बुलडोजर

Published: Mon, 25 Aug 2025 09:28 AM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2025 09:43 AM (IST)

Greater Noida Nikki Murder Case निक्की के पिता भिखारी सिंह का कहना है कि आरोपी विपिन के सीने पर गोली ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा का निक्की मर्डर केस। जागरण
ग्रेटर नोएडा का निक्की मर्डर केस। जागरण

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। Nikki Murder Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) जिले में हुए निक्की मर्डर केस के बारे में जिसने भी सुना उसका कलेजा कांप उठा। दरअसल, निक्की के पति विपिन भाटी पर पत्नी (निक्की) को जिंदा जलाने का आरोप है।

वहीं, आरोपी विपिन ने इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए पत्नी द्वारा सुसाइड करने की बात कही है। हालांकि, आरोपी विपिन पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है लेकिन, निक्की के पिता ने इस एनकाउंटर को लेकर एक बड़ी बात कही है। 

बता दें कि रूपबास गांव के भिखारी सिंह ने अपनी बेटी कंचन और निक्की की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के दो सगे भाई रोहित और विपिन से की थी। आरोप है कि बीते गुरुवार को सिरसा गांव के विपिन ने दहेज में 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पत्नी निक्की को जिंदा जला दिया था। हत्या के बाद आरोपी पति और उसके परिजन घर से फरार हो गए थे। इसके बाद कासना पुलिस ने रात में विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया था।

विपिन ने पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश 

पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन भाटी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की तो ग्रेटर नोएडा पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, अस्पताल में घायल बेटे विपिन को बुर्का पहनकर देखने पहुंची मां दया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Nikki Murder Case: 'तीन दिन में रिपोर्ट दें...', निक्की हत्याकांड पर एक्शन मोड में NCW; यूपी डीजीपी को लिखी चिट्ठी

‘सीने में गोली लगती तो मिलती कलेजे को ठंडक’ 

हत्यारोपी के पैर में गोली लगने से पीड़ित के मायके वाले संतुष्ट नहीं हैं। मृतका के पिता भिखारी सिंह का कहना है कि उसके पैर में नहीं, बल्कि सीने में गोली लगनी चाहिए थी। तभी कलेजे को ठंडक मिलती। उन्होंने फरार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।

पीड़ित पिता ने सीएम योगी से हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की भी मांग की। पीड़ित मायके वालों का कहना है कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए ताकि निक्की के साथ बर्बरता करने वाले दरिंदों को जल्द सजा मिल सके।

यह भी पढ़ें- Nikki Murder Case: बुर्का पहनकर अस्पताल पहुंची आरोपी की मां गिरफ्तार, पीड़िता के पिता ने CM से लगाई गुहार; वीडियो में कई खुलासे