ग्रेटर नोएडा में महिला के साथ दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़, मेडिकल रिपोर्ट से उठे सवाल
गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में खेत पर रहने वाले परिवार को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब ग्रेटर पुलिस ने दावा किया है कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रेटर नोएडा [प्रवीण विक्रम सिंह]। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस असमंजस में है, क्योंकि महिला अपने बयान पर अड़ी हुई है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में खेत पर रहने वाले परिवार को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब ग्रेटर पुलिस ने दावा किया है कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दुष्कर्म व लूटपाट की धाराओं में दर्ज किया गया था। वहीं, तथाकथित दुष्कर्म पीड़ित महिला के बार-बार बयान बदलने की बात भी सामने आई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि मूल रूप से बदायूं (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला परिवार दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में खेत पर अपना अस्थाई आशियाना बना कर रहता है। शुक्रवार रात परिवार के मुखिया किसी काम से बाहर गए थे देर रात दो बजे के करीब 4 बदमाशों ने महिला और उसके दो बच्चों को बंधक बनाकर 2 भैंस, आभूषण व नकदी लूट ली थी। महिला ने आरोप लगाया था कि लूटपाट के दौरान बदमाश उसकी बेटी को ले जाने लगे, विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया।
वहीं मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने से पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। इस बाबत डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह (DCP Greater Noida Rajesh Kumar Singh) ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ पुलिस लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश करने में जुट गई है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो