यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: तबरेज बन गया विशाल, लड़की को प्यार में फंसाया और..., शिकायत पर पुलिस ने दोनों को पहाड़ों में घूमने भेजा
एक महिला ने हिंदू बनकर शादी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ...और पढ़ें

HighLights
- धर्मांतरण और हत्या होने के खौफ में रही पीड़िता।
- तीन माह तक टरकाती रही पुलिस।
- सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की एचआरकर्मी से चार साल पहले युवक ने हिंदू बनकर शादी की। असलियत पता चलने पर युवती पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय दोनों को पहाड़ों पर घूमने भेज दिया। वहां पर युवक ने हत्या करने का प्रयास किया। डीसीपी नोएडा से शिकायत करने पर तीन माह बाद मुकदमा दर्ज हुआ।
वर्ष 2020 में गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीटेक कर रही युवती की फेसबुक पर विशाल राणा नाम के अधिवक्ता से दोस्ती हुई। दोस्ती गहरे रिश्ते में बदलने पर दोनों ने दिसंबर 2021 में सगाई कर ली। सगाई में केवल युवक का भाई ही शामिल हुआ।
फरवरी 2023 में की दोनों ने शादी
पूछने पर बताया कि उसकी दो बहन दुबई में हैं और एक बहन बीमार है। बीटेक पूरा होने पर युवती ने सेक्टर-63 की कंपनी में एचआर की जॉब कर ली। फरवरी 2023 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद विशाल युवती को कोर्ट मैरिज के बहाने प्रयागराज ले गया।
कागजों में था तबरेज नाम
वहां पर कागजों को देखने पर पता चला कि विशाल का असली नाम तबरेज असगर है। तबरेज ने भविष्य का हवाला देकर चुप कराया और कोर्ट मैरिज कर ली।
धर्मांतरण का दबाव, सरनेम न जोड़ने पर कराया गर्भपात
वहां से नोएडा आने पर तबरेज ने धर्मांतरण का दबाव बनाया। गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ अपना सरनाम जोड़ने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर जबरन गर्भपात करा दिया। युवती ने सितंबर 2024 में सेक्टर-113 थाने में शिकायत की। पुलिस ने तबरेज से सांठगांठ कर कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस ने घूमने भेजा, पहाड़ से गिराने का किया प्रयास
तबरेज के परेशान होने की बात कहकर मीडियेशन के नाम पर समझौता कराने की पहल की। नवंबर में दोनों को रामनगर घूमने भेज दिया। आरोप है कि वहां पर 19 नवंबर को तबरेज ने पहाड़ से गिराकर मारने का प्रयास किया। युवती के हाथ पैर में चोट आई।
डीसीपी से शिकायत के बाद हुई FIR
युवती ने रामनगर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। रामनगर से लौटकर नोएडा पहुंचकर सेक्टर-113 थाना पुलिस को अवगत कराया। फिर भी शिकायत दर्ज नहीं हुई तो युवती ने 27 नवंबर को डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह से शिकायत की। डीसीपी की पहल पर एक दिसंबर को मुकदमा दर्ज हुआ और तीन दिसंबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
फंडिंग होने की जताई आशंका
युवती का कहना है कि आरोपी युवक के घर की माली हालत अच्छी नहीं है। उसके पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं है। आशंका है कि उसको फंडिंग हो रही है। इसी फंडिंग के दम पर वह पीड़िता की जिंदगी खराब कर चुका है।
आरोपी की हरकत से युवती और पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
