यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida Suicide: आत्महत्या से पहले पड़ोसी से मिली थी साक्षी, चंद मिनट बाद उठा लिया हैरान करने वाला कदम
ग्रेटर नोएडा की ऐस सिटी सोसायटी में मां और बेटे ने तेरहवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गढ़ी नेगी ...और पढ़ें

HighLights
- मानसिक बीमारी से ग्रस्त था बेटा दक्ष |
- उत्तराखंड में किया गया अंतिम संस्कार
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की ऐस सिटी सोसायटी में मां बेटे की दर्दनाक मौत की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। आसपास की सोसायटी में रविवार को भी दर्दनाक घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शनिवार शाम साढ़े सात बजे के करीब दोनों के शव पीड़ित स्वजन को सौंप दिए, जिसके बाद पीड़ित स्वजन रात में ही शव लेकर उत्तराखंड काशीपुर के गढ़ी नेगी गांव रवाना हो गए। रविवार सुबह 10 बजे दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि गढ़ी नेगी गांव के दर्पण चावला ऐस सिटी सोसायटी के ई-टावर फ्लैट संख्या 1309 में रहते हैं। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब उनकी पत्नी साक्षी ने 11 वर्षीय बेटे दक्ष के साथ 13 वे फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दक्ष मानसिक रूप से बीमार था।
छुट्टी पर थी घरेलू सहायिका
बेटे की बीमारी को लेकर साक्षी पिछले कुछ दिनों से अवसाद में थी। सोसायटी के लोगों की माने तो आत्महत्या करने से चंद मिनट पहले साक्षी पड़ोस के फ्लैट में रहने वाली एक महिला से भी मिली थी। साक्षी ने घर पर आने वाली घरेलू सहायिका छुट्टी पर थी।
साक्षी ने पड़ोसी महिला के घर आने वाली घरेलू सहायिका से फ्लैट में साफ-सफाई कराने का आग्रह किया था। महिला को एक पल भी ऐसा नहीं लगा कि चंद मिनट बाद साक्षी अपने बेटे के साथ इस तरह का दर्दनाक कदम उठाने वाली है।
