Move to Jagran APP

ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक साल में काटे गए एक लाख से अधिक चालान Noida News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करने व निकास के दौरान वाहन चालक यातायात नियमों उल्लंघन सबसे अधिक करते हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 10:24 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 10:42 AM (IST)
ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक साल में काटे गए एक लाख से अधिक चालान Noida News
ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक साल में काटे गए एक लाख से अधिक चालान Noida News

ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करने व निकास के दौरान वाहन चालक यातायात नियमों उल्लंघन सबसे अधिक करते हैं। जून महीने में जेवर क्षेत्र में एक लाख से अधिक वाहनों ने यातायात नियम तोड़ा। इसलिए जेवर टोल प्लाजा पर करीब एक साल में एक लाख से अधिक लोगों के चालान काटे गए हैं।

loksabha election banner

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ज्यादातर चालक यातायात नियम का पालन नहीं करते, जो हादसों की एक बड़ी वजह भी है। एक्सप्रेस-वे पर यातायात नियम काफी सख्त हैं, लेकिन बड़ी संख्या में चालक नियमों का उल्लंघन करते हैं। यातायात नियमों का सबसे अधिक उल्लंघन जेवर व आगरा टोल प्लाजा क्षेत्र में हुआ है। एक्सप्रेस-वे पर चालक सौ किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार का नियम पूरी तरह से दरकिनार कर देते हैं। टोल प्लाजा से गुजरने के बाद वाहनों के रफ्तार पर निगरानी या चालान काटने की व्यवस्था नहीं है। इसलिए वाहनों की रफ्तार बेकाबू हो जाती है।

पिछले साल अप्रैल से जून, 2019 तक जेवर टोल प्लाजा पर आठ लाख से अधिक वाहनों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। आगरा टोल प्लाजा क्षेत्र में करीब चार लाख वाहनों ने नियम तोड़ा है। यातायात नियम का सबसे अधिक उल्लंघन मई व जून में हुआ। इस दौरान गर्मी के अवकाश की वजह से एक्सप्रेस वे पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.