विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, कई राज्यों के माफियाओं को हथियार करता था सप्लाई

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Tue, 05 Sep 2023 06:56 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में कई राज्यों के माफियों को हथियार सप्लाई करने वाले बदमाश की मंगलवार को पुलिस से मुठभेड़ हो ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, कई राज्यों के माफियाओं को हथियार करता था सप्लाई
ग्रेटर नोएडा में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, कई राज्यों के माफियाओं को हथियार करता था सप्लाई

HighLights

  1. दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के माफियाओं को हथियारों की करता था सप्लाई।
  2. बदमाश के कब्जे से बरामद हुए आधा दर्जन हथियार।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में कई राज्यों के माफियों को हथियार सप्लाई करने वाले बदमाश की मंगलवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश राहुल उर्फ लीलू ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, बदमाश दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के माफियाओं को हथियार सप्लाई करता था। बदमाश ने वर्ष 2017 में कासना पेट्रोल पंप से लाइसेंसी बंदूक लूटी थी। घायल बदमाश के कब्जे से छह हथियार और 12 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।